शनिवार, 28 नवंबर 2015

च ौथी स्टेज

 
डाक्टर की फुसफुसाहट
कमरे से बाहर तैर गयी,
च ौथी स्टेज है यह सुनते ही,
दुनिया पराई नजर आयी।
कर्ज कितना रह गया है,
बेटे की पढ़ाई का,
बेटी की शादी का,
बीमा जमा है या नही,
सोचते हुए यह भी लगा,
चलो यार बहुत जी लिए।
तभी दौड़ने लगा बचपन,
दादा की गोदी में,
कबड्डी मे, छुपम-छुपाई में,
अरे इतनी जल्दी सबकुछ खत्म।
अभी तो दो इन्क्रीमेन्ट और लगता,
प्रमोशन की सम्भावना दिख रही थी,
बेटे को भी आफर था अच्छी कम्पनी का,
शादी के लिए मालदार पार्टी मिली थी,
सबकुछ इतना ठीकठाक चल रहा था
फिर अचानक च ौथी स्टेज।
बचपन का मित्र,
कितना जल्दी चला गया,
उसको तो कोई चेतावनी भी नही मिली,
ऐसे ही नेताओं,ठेकेदारों, पुलिस से लड़ते,
जाड़े की एक सुबह,
गन्ने के खेत के किनारे
छलनी पड़ा था,
और उसी रात उसने,
सरकारी कोटेदार के यहां बोटी तोड़ी थी ।
केंचुए की तरह जीते,
जोंक की तरह खून पीते,
लोमड़ी की तरह सम्भावना सूंघते,
वक्त कब गुजर गया,
फिर अचानक च ौथी स्टेज।
कितनी बार बचा था,
ट्रªेन हादसे मे दूसरी बोगी में था,
बम फटने के पहले बाजार से निकल चुका था,
कितनी जाचों में बाल-बाल बचा था,
किसी जूलूस मे नही,
किसी नारे में नही,
चर्चित मंदिर में नियमित चढ़ावा,
कितना नियमित और पवित्र जीवन,
लेकिन अचानक च ौथी स्टेज।
पाश कालोनी के किसी बंगले में,
किसी शाम बत्तियां बुझी होंगी,
उदास बैठे होगें ड्राइवर,नौकर,
मृत्यु के कर्मकाण्ड,
कुछ लोग निभाएगें,
देर रात वाली ट्रेन से,
वापस लौट जाएगें,
जैसे उसने निभायी थी,
अनचाही औपचारिकता,
उसी तरह।

छठ


भारतीय उप महाद्वीप की मानव समूह की बसावटों मे खान-पान की भिन्नता पर गौर किया जाय तो उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सो से शुरु होकर बिहार-बंगाल तक भोजन में चावल की प्रमुख भूमिका का क्षेत्र शुरु होता है और यहीं से स्त्री प्रभावी समाज के लक्षण भी दिखाई देने लगते है । इसी क्षेत्र के हिन्दी पट्टी मे बनारस के गंगा नदी के पश्चिमी भाग के देहातों में तालाबों के किनारे इस त्योहार के ढोल नब्बे के दशक के दूसरे अद्र्धाश्ंा मे बजते सुनाई पड़ते हैं, जब पश्चिमी बिहार के समीपवर्ती जिलों की बेटियां अपनी परम्पराओं साधिकार मनाने निकलतीं है और पुरुष सहयोगी की भूमिका मे उनके पीछे-पीछे चलते हैं । हम खुश हो सकते हैं कि इस त्योहार को मनाने के लिए स्त्री आंगन की दहलीज लांघती है और पुरुष सहयोगी भूमिका मे होता है । इस त्योहार को दलित भागीदारी कितनी है मुझे नही पता क्योंकि इसके बारे में जानने का प्रयास मैने नही किया, लेकिन इस त्योहार के कर्मकाण्ड मे स्त्री सशक्तीकरण देखने वाले लोगों के साथ मेरी असहमति है कि दलित और पिछड़े समाज की समाज की स्त्रियां अधिक स्वावलम्बी रही हैं और उनके लिए इस त्योहार मे सम्मिलित होना इसके बाजारु स्वभाव को इन्ज्वाय करना मात्र है। ढोल की थाप पर थिरकती स्त्री के आनन्द को महसूस कीजिए, आप एक समाजवादी परिवार द्वारा सोना-चांदी ओढ़कर परोसे जा रहे बाजार के कसैलेपन से मुक्त हो जाएगें ।

-श्रद्धांजलि-


हाईस्कूल मे पढ़ने के लिए जाते समय कस्बे के साप्ताहिक बाजार के लिए छोड़े गए मैदान को पार करना पड़ता था। कस्बे में दो साप्ताहिक बाजार लगते थे, जिनके लिए दो अलग-अलग मैदान थे और वे बाजार के दिन के अलावा खाली रहते थे । एक मैदान को मंगल की बाजार कहा जाता था और दूसरे मैदान को शुक्र का बाजार कहा जाता था । हम विद्यार्थियों का झुण्ड मंगल की बाजार को धूल उड़ाते हुए पार करके एक गली में घुसता था । गली एक मिर्जा साहब के मकान को पार करके समकोंण पर मुड़ती थी, मिर्जा साहब कस्बे के एक अन्य इण्टर कालेज के वाइस प्रिन्सीपल थे और उस समय के सहपाठियों से मिली जानकारियों के अनुसार उनका परिवार कस्बे का पढ़ा लिखा परिवार था। बिना बरामदे वाले पक्के मकान के मुख्य दरवाजे पर लटका पर्दा मकान के लोगों को बाहरी दुनिया से एकान्त प्रदान करता था । उस मकान के ठीक सामने वाले रास्ते के उस पार की दीवार पर गेरु से एक नारा लिखा होता था ‘ हम हैं हिन्दू साठ करोड़, ताला देगें तोड़ मरोड़‘। यह नारा उस मकान के आंगन से निकलने वालो को बाहर की तल्ख हो रही दुनिया का एहसास कराता होगा और लगातार घूरता रहता होगा, अब ये महसूस करता हूं।
अस्सी का दशक था, हम प्रतिदिन स्कूल जाते हुए इस नारे को पढ़ते और कभी कभी उसका समवेत उच्चारण करते, बिना ये महसूस किए कि ये समवेत स्वर जो मात्र खिलवाड़ होता था, उस मकान के भीतर रहने वाले परिवार जनों को कितना खौफजदा करता होगा । लेकिन हमारे लिए ये मात्र खेल होता था । दुनियां के बहुसंख्यक और अल्प संख्यक समाज के रिश्तों को केर-बेर के रिश्तो मे बदलने वाले शिल्पकारों की बढ़ती संख्या मे अशोक सिंघल जी का जाना एक जैविक क्षति है । मैं यही कामना करता हूं कि हिन्दू विश्वासों के आधार पर उनका अगला जन्म मानव योनि कें किसी अल्पसंख्यक समुदाय में हो ।

-मच्छर-


बहुत सी चिन्ताए हैं, 
जो जागती रातों मे,
मच्छरों से जादा भनभनाती हैं।
मसलन..........
बकरी बच्चा कब देगी,
बोया आलू उगेगा कि नही,
खाद असली है कि नकली,
लंगड़ी गाय अब लगेगी कि नही,
बिजली फिर कब आएगी,
नील गाय से चैती बचेगी कि नही,
प्रधान मंत्री जी देश कब आएगें,
मिट्टी का तेल कब बटेंगा,
छोटका फिर दारु पीकर पिटेगा,
आत्महत्या पर कितना मिलता होगा (मुआवजा),
बिजली वाले छापा तो नही मारेगें,
ठेकेदरवा कब्भौं फंसेगा कि नही,
बड़की माई की तेरही में कितने खाएगें,
छोटकी के तिलक में कितने जने जाएगें,
इलेक्शन फिर कब आएगें,
अबकी गेंहू बोएं कि बारुद।

रविवार, 25 अक्टूबर 2015

-खुशी-


  अलसाई दुपहरिया में कचहरी की भीड़-भाड़ थोड़ी कम हो गयी थी। खेल-मदारी वाले, दांत उखाड़ने वाले, खटमल-चूहा मारने वाले, किस्मत बांचने वाले भी हट बढ़ गए थे । चैकी पर लाई-चना-गुड़ आते ही लोग चबाना शुरु किए । मनसायन के लिए रोज की तरह एक रिटायर दीवान और दो-तीन अभ्यस्त मुकदमेबाज काम नही रहने पर भी दुपहरिया काट रहे थे। तभी एक लौंडा वकील मुस्कराते हुए बोला.....दीवान जी कुछ सुनाइये, आपके मुंह से बड़ा अच्छा लगता है। चैकी पर बैठे मुहर्रिर और मुवक्किलों ने भी दीवान को उकसाया। ठोंगा की तरफ हांथ बढ़ाते हुए दीवान जी मुस्कराए....हंसमुख स्वभाव के दीवान अपने सिपाही जीवन के किस्से इतने मनोरंजक ढंग सुनाते कि सुनने वालों का अच्छा-खासा टाइमपास हो जाता था, दीवान के लिए वर्दी पहन कर छोटी-मोटी छिनैती, बदजुबानी कभी अपराध नही लगा, उनके लिए यह सदियों की सबल-निर्बल के आपसी व्यवहार की परम्परा का हिस्सा मात्र था, जिसके वे आस्थावान वाहक थे ,उनके चरित्र का यही इकहरापन उनकी लोकप्रियता का कारण था ।
      दीवान शुरु हो गए......पंन्द्रह-बीस साल पहले की बात है, मंदिर-मस्जिद का बड़ा टेंशन चल रहा था । जल्दी छुट्टी मिलती नही थी, थाने से  । तनखाह, उपर झापर से जो कुछ बीने बटोरे थे, एक दिन पहले ही पड़ोसी गांव के एक परिचित सिपाही से  घर भेजवा दिए थे, तबतक  अगले दिन बाऊ के बीमार होने के बहाने पर छुट्टी मिल गयी । भइया तुरन्ते बस पकड़े तिजहरियां तक कैण्ट, दो घण्टा मे सिपाह फिर आगे की जीप पकड़ कर कस्बे तक पहुंचे तो कौनांे साधन नही दिखाई दिया। पैदले चल दिए कि घंटा भर मे तो पहुंचे जाएगें । बच्चों के लिए मिठाई लेने के लिए जेब मे हांथ डाले तो मुश्किल से दस-बारह रुपिया ही था। बजार मे वर्दी के जोर से मिठाई लेने मे कुछ संकोच लग रहा था । पैदल आगे बढ़े बाजार पीछे छूट चुका था, सड़क पर बनी पुलिया पर बैठकर सोचने लगे कि का करे  ।
   अंधियार होने लगा था, तब्बे एक ऊंट पर लकड़ी लादे ऊंटहारा चला आ रहा था। दिमाग काम कर गया । पुलिया से थोड़ी दूर था, तभी मैने ललकारा, कहां आ रहे हो बे । ऊंटहारा चिहुंका गांव जा रहे हैं साहेब, वो वर्दी देखकर डर गया अउर मै समझ गया कि काम बन गया । साले..........एक तो 10 मन का ऊंट और उसपर समुच्चा पेंड़ लादकर मचक-मचक कर चले आ रहे हो, देखते नही पुलिया कमजोर है । दूसरे रास्ते से जाओ । ऊंटहरवा समझ गया कि वो परेशानी मे पड़ जाएगा, पुलिया के अलावा दूर-दूर तक उस पार जाने का रास्ता नही था । पच्चीसे रुपया था उसके जेब मे और उस जमाने मे इहे बहुत था बाल बच्चों की  मिठाई के लिए ।

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015

-बीज गणित-

पच्चीस सालोें की,
लम्बी मेज के उसपार,
हिचकिचाता खड़ा था।
सीधे चलने की जिद मे,
वो अब भी अड़ा था ।
उसके माथे पर झुर्रियंों की मुस्कान थी,
अपने मुखौटे पर मेन्स पार्लर की दुकान थी।
कालेज में हमने साथ साथ पढ़ा था,
पर जिन्दगी के बीजगणित ने,
अलग-अलग गढ़ा था ।
इन्कमटैक्स मेरे लिए बवालेजान था,
उस पर मुफलिसी का पेंशन ही एहसान था।
दुनियादारी की समझ से,
मेरा पेट निकल आया था ।
सीधे चलने की जिद मे,
वो हल्का सा झुक आया था ।

-पिन्टुआ-


पिन्टुआ तो बस भौकाल बनाने के लिए चुनाव लड़ रहा था, उसको जीविको पार्जन के लिए खुद काम करने की जरुरत नही थी । दादा ने परदेश मे मेहनत से धंधा चमकाया और अपने बाल बच्चों को पढ़ाया-लिखाया, बाप ने सरकारी नौकरी मे अथाह सम्पदा कूटी, एक चचा ने चिट-फंड और चार सौ बीसी से काफी माल बनाया था। अब पिन्टुआ को उस सम्पदा से जवार मे प्रतिष्ठा खरीदनी थी, गांव मे तो डंका बज ही रहा था । केतना मिनहत करत बा बचवा पिन्टुआ के घर की बुर्जुग महिलाएं तरस खाती, उनको पिन्टुआ कभी काम करते नही दिखा था, अब खलिहरों और लम्पटों की भीड़-भाड़ मे चैबीसों घण्टे की व्यस्तता से उनका दुलार उमड़ पड़ता है, पिन्टुआ पर । वो मना रहीं थीं, जल्दी वोट पड़ जात दिन रात के चाय-पान, आवा-जाही से मुक्ति मिलत । उनको लगता इतनी भाग दौड़, इतनी सिफारिस, इतनी मरनी- करनी,शादी-बियाह का नेवता करने के बाद पिन्टुआ को चुनाव जीतना ही चाहिए । चुनाव जीतकर पिन्टुआ का करेगा, उनको पता नही था, लेकिन अगर कोई टोला महल्ला मे पिन्टुआ की जीत पर शंका जताता तो वो उसका मुंह नोचने पर उतारु हो जातीं।
   लेकिन........अफसोस पिन्टुआ हार गया, महीनों सियापा रहा एतना सियापा जेतना छोटकी बिटियवा के ससुराल मे जला कर मार डालने पर नहीं हुआ था । असल मे पट्टीदरवा सब खेल करके दक्खिन टोला का ओट बिगाड़ दिए । उ सब पिन्टुआ के भौकाल से दुखी  थे, इसका पता पिन्टुआ को चुनाव बाद चला ।

-पंचायत चुनाव-

शहराते देहात की दीवारों पर उगे पोस्टर दशहरा, दीवाली की तरह चुनावी त्योहार के आने की खबर दे रहे हैं । जी हां पंचायत के चुनाव आ गए हैं उत्तम प्रदेश में । गांवों की दीवाल  करबद्ध सुर्दशन युवकों और दुल्हनों की तस्वीरों की दीवाली मना रही है। पोस्टर देखकर चचा चिंहुकते है ‘‘अरे फलनवो भी खड़ा हो गयल, बाह ‘‘।
बड़ी-बड़ी गाडि़यों मे गरदन मे सोने की सीकड़ लटकाए, धूपी चश्मा पहने उम्मीदवार और उनके पीछे लटकन बने गांवो के खलिहर किशोर, बेरोजगार युवा निचाट दुपहरिया मे एकाएक बंसखट पर बैठे किसी अधेड़ के दरवाजे पर कूद पड़ते हैं, पालागी चचा, तोहार आर्शिवाद चांही । अरे बचवा इधर सब तोहरे इलाका हौ, चिन्ता क कौनो बात नाही हौ । अधेड़ चचा भी शातिर है अलसायी दुपहरिया मे उनको किसी तरह टरकाना चाहता है, नेताजी और उनके लटकन इधर-उधर देख रहे हैं दुआर से कोई और रास्ता फूटता हो तो आगे हांथ-गोड़ जोड़ा जाय । तबतक कारखास चचा को नेता जी के बारे मे बता देता है, किस गांव के है, समाज मे कितना काम करते है, कौन-कौन बिरादरी का वोट पक्का है और घाघ चचा भी आश्वस्त करते हैं कि उनको चिन्ता करने की जरुरत  नही है, इधर के मुहल्ले का वोट एक मुश्त नेताजी को ही जा रहा है। चचा चाह रहे हैं तबतक घर मे से आवाज आती है, बिजली आ गइल बा..........जा जल्दी से ट्यूबवेल चलवा....वा, चचा का धान झुरा रहा है  । चचा गमछा कंधे पर रखते खड़े होते है और नेता जी समझ जाते है कि किसी और दरवाजे की तरफ बढ़ा जाय । क्योंकि अब छेक कर बतियाने पर चचवा खेती-किसानी- बिजली-पानी की बात बतियाने लगेगा, जिसका उसके पास कोई जबाब नही है। 

- गोश्त -


गोश्त दिखा उनको,
सपनों मे, कल्पनाओं मे, तस्वीरों में,
देवता ने उंगली दिखाई,
शिकार की तरफ,
वो टूट पड़े,
इंसानी जिस्म पर,
वो शाकाहारी थे,
वो मांसाहारी थे,
नहीं, 
वो सिर्फ आदमखोर थे,
जिनके देवता की प्यास,
अतृप्त है अबतक, 
इंसानी खून से।

मंगलवार, 25 अगस्त 2015

और ईश्वर का क्या हुआ ?


            

      ‘तुम जानते हो‘ पोर्ट ने कहा और उसकी आवाज फिर रहस्यमय हो गई, जैसा प्रायः किसी शांत जगह पर लम्बे अन्तराल पर कही गयी बातों से प्रतीत होता है ।
‘यहां आकाश बिल्कुल अलग है । जब भी मै उसे देखता हूं, मुझे  ऐसा महसूस होता है जैसे वहां कोई ठोस वस्तु हो जो हमलोगों की पीछे की हर चीज से रक्षा कर रही हो।‘
किट ने हल्के से कांपते हुए पूहा- ‘पीछे की हर चीज से घ्
‘हां।‘
‘लेकिन पीछे है क्या घ् उसकी आवाज एकदम धीमी थी ।
‘ मेरा अनुमान है, कुछ भी नही । केवल अंधेरा । घनी रात ।‘
                                          -ंपाल बोल्स(द शेल्टरिंग स्काई)

      ‘‘ स्वर्ग ईश्वर के गौरव की घोषणा करते हैं और यह आकाश उनकी दस्तकारी की प्रस्तुति है।‘‘ राजा डेविड या जिसने भी ये स्त्रोत लिखें हैं, उन्हे ये तारे किसी अत्यन्त क्रमबद्ध अस्तित्व के प्रत्यक्ष प्रमाण प्रतीत हुए होगें, जो हमारी चट्टानों, पेड़ों और पत्थरों वाली नीरस सांसारिक दुनिया से काफी अलग रही होंगी । डेविड के दिनों की तुलना मे सूरज और अन्य तारों ने अपनी विशेष स्थिति खो दी है । अब हम समझते है कि ये ऐसे चमकते गैस के गोले हैं जो गुरुत्वाकर्षण बल के कारण परस्पर बंधे हैं और अपने-अपने केन्द्र में चलने वाली उष्मनाभिकीय प्रतिक्रियाओं से उत्सर्जित उष्मा के दबाव के कारण सिमट जाने से बचे हैं । ये तारे हमे ईश्वर के गौरव के बारे मे उतना ही बताते हैं जितना कि हमारे आसपास पाए जाने वाले धरती के पत्थर ।
      ईश्वर की दस्तकारी में कुछ विशेष अन्र्तदृष्टि प्राप्त करने के लिए अगर प्रकृति मे कुछ चीजों की खोज करनी हो तो वह होगा ‘प्रकृति के अन्तिम नियम।‘ इन नियमों को जानकर हम मालिक होगें उन नियमों की किताब के जो तारों और पत्थरों और हर अन्य चीज को नियंत्रित करते हैं । इसीलिए ये स्वाभाविक ही है कि स्टीफन हाकिंग ने प्रकृति के नियमों को ‘ईश्वर के दिमाग‘ की संज्ञा दी है । एक अन्य भौतिकविद चाल्र्स मिजनर ने भी भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के परिप्रेक्ष्यों की तुलना करते हुए इसी तरह की भाषा का प्रयोग किया है ‘‘ एक कार्बनिक रसायनज्ञ इस प्रश्न के जबाब मे कि बानवे तत्व क्यों है और ये कब बने, यह कह सकता है कि- कोई दूसरा ही इसका जबाब दे सकता है ।‘‘ लेकिन किसी भौतिकविद से अगर पूछा जाय कि यह दुनिया क्यों कुछ भौतिक नियमों का अनुसरण करने और शेष का अनुसरण नही करने के लिए बनाई गयी है घ् तो वह जबाब दे सकता है -‘ईश्वर जाने ।‘ आईन्सटाइन ने एक बार अपने सहायक अन्सर््ट स्ट्रास से कहा था -‘‘ मुझे यह जानने की इच्छा है कि दुनिया की रचना में ईश्वर के पास कोई विकल्प मौजूद थे या नही।‘‘ एक अन्य मौके पर वे भौतिकी के उपक्रम (विषय) के उद्देश्य का वर्णन करते हुए कहते हैं- इसका उद्देश्य न केवल यह जानना है कि प्रकृति कैसी है और वह कैसे अपना कार्य सम्पादित करती है बल्कि उस आर्दशमय और दम्भपूर्ण लगने वाले उद्देश्य को जहां तक सम्भव हो प्राप्त करना है-जिसके तहत हम भी जानना चाहते हैं कि प्रकृति ऐसी ही क्यों है और वह दूसरे तरह की क्यों नही है।.........इस प्रकार यह अनुभव होता है, जिसे यूं कहा जाय कि ईश्वर खुद इन सम्बन्धों को जैसे वे हैं इससे अलग तरीके से व्यवस्थित नही कर सकते थे । वैज्ञानिक अनुभव का यही प्रोमिथियन तत्व है । मेरे लिए हमेशा से यही वैज्ञानिक प्रयास का विशिष्ट जादू रहा है ।
      आईनस्टाइन का धर्म इतना अस्पष्ट था कि मुझे  संदेह है, और जो उनके ‘ यूं कहा जाय‘ से स्पष्ट होता है, कि उनका यह कथन एक रुपक की तरह है । भौतिक विज्ञान इतना मूलभूत है कि भौतिक विज्ञानियों के लिए यह रुपक स्वाभाविक ही है । धर्म तत्वज्ञ पाल टिलिच ने पाया कि वैज्ञानिकों मे केवल भौतिक विज्ञानी ही बिना किसी उलझन  के ‘ईश्वर‘ शब्द का उपयोग करने में सक्षम हैं । किसी का धर्म चाहे जो हो या बिना धर्म के भी प्रकृति के अंतिम नियमों को ईश्वर के दिमाग के रुप में बताना एक अत्यन्त सम्मोहक रुपक है ।
     इस सम्बन्ध में मेरा सामना हुआ एक विचित्र सी जगह पर वाशिंगटन के रेबर्न हाउस आफ बिल्डिंग में । जब मैं वहां 1987 में विज्ञान, अन्तरिक्ष और प्रौद्योगिकी की हाउस समिति के सामने सुपरकन्डक्टिंग सुपर कोलाइडर (एस0एस0सी0) प्रोजेक्ट के पक्ष में साक्ष्य देने के लिए उपस्थित हुआ । मैने जिक्र किया कि किस प्रकार प्राथमिक कणों के हमारे अध्ययन के दौरान हम नियमों की खोज कर रहे हैं और ये नियम लगातार और ज्यादा सुसंगत और सार्वभौम होते जा रहे हैं और हमें यह आभास होने लगा है के यह मात्र संयोग नही है । हमने यह भी बताया कि इन नियमों में एक व्यापक सुसंगठन (सौन्दर्य) है जो विश्व की संरचना में गहरे स्तर पर छिपे सुसंगठन को प्रतिबिम्बित करता है । मेरी टिप्पणी के बाद अन्य साक्ष्यों ने भी बयान दिए और समिति के सदस्यों ने प्रश्न भी पूछे  । इसके बाद वहां समिति के दो सदस्यों, एक इलिनायस के रिपब्लिकन प्रतिनिधि हैरिस डब्लू0 फावेल, जो सुपर कोलाइडर प्रोजेक्ट के कुल मिलाकर पक्षधर थे और दूसरे पेनसिल्वानिया के रिपब्लिकन प्रतिनिधि डान रिटर (एक पूर्व धातुकीय अभियंता) जो कांग्रेस मे प्रोजेक्ट के धुर विरोधियों मे से थे, के बीच एक बहस छिड़ गई । मि0 फावेल- बहुत बहुत धन्यवाद । मैं आप सभी के साक्ष्यों का आभारी हूं । यह बहुत अच्छा था , अगर मुझे किसी को एस0एस0सी0 की जरुरत के बारे मे समझाना होगा तो  यह निश्चित है कि मैं आपके साक्ष्यों का सहारा लूंगा । यह बहुत लाभदायक होगा । मैं कभी-कभी सोचता हूं कि हमारे पास कोई एक शब्द होता जो सबकुछ बयान कर देता । पर यह लगभग असंम्भव है । मेरा अनुमान है कि शायद डा0 वाइनबर्ग इसके कुछ निकट पहुंचे थे । मैं एकदम निश्चित तो नही कह सकता पर मैने ये लिख लिया है । उन्होने कहा कि उनका अनुमान है कि यह सब एक संयोग नही है कि कुछ नियम हैं जो पदार्थ को नियंत्रित करते हैं । और मैने तुरंत लिखा कि क्या यह हमे ईश्वर को खोजने में मदद करेगा  घ् यह तय है कि आपने यह दावा नही किया, लेकिन निश्चित ही यह विश्व को और अधिक  समझने  में हमे बहुत सक्षम बनाएगा घ्
मि0 रीटर-ं क्या महाशय ने इस विषय में कुछ कहा घ् अगर ये इस पर कुछ प्रकाश डालें तो मैं कहूंगा कि
मि0 फावेल- मैं ऐसा दावा नही कर रहा हूं ।
मि0 रीटर - अगर यह मशीन वह सब करेगी तो मैं इसके पक्ष में खड़ा रहूंगा ।
      मेरे विवेक ने मुझे  इस विचार-विनिमय में पड़ने से रोक दिया, क्योंकि मैं नही समझते  कि कांग्रेस के सदस्य यह जानने के लिए उत्सुक थे कि एस0एस0सी0 (प्रोजेक्ट) मंे ईश्वर की खोज के बारे मे मैं क्या सोचता हंू । और इसलिए भी क्योंकि मुझे  नही लगा कि इसके बारे मे मेरे विचार जानना प्रोजेक्ट के लिए फायदेमंद होता ।
      कुछ लोगों का ईश्वर के बारे मे दृष्टिकोंण इतना ब्यापक और लचीला होता है कि यह निश्चित (अवश्यम्भावी) है कि वे जहां भी ईश्वर को देखना चाहते हैं उन्हे वही पा लेते हैं । हम प्रायः सुनते हैं कि ‘ ईश्वर अन्तिम सत्य है‘ या ‘यह विश्व ही ईश्वर है‘ । वस्तुतः किसी भी अन्य शब्द की तरह ईश्वर का भी वही अर्थ निकाला जा सकता है, जो हम चाहते हैं । अगर आप कहना चाहते हैं कि ‘ईश्वर उर्जा है‘ तो  आप ईश्वर को कोयले के एक टुकड़े में पा सकते हैं । लेकिन यदि शब्दों का हमारे लिए कोई महत्व है तो हमें उन रुपों की कद्र करनी होगी, जिनमे उनका इतिहास मे उपयोग होता आया है, और खासकर हमें उन विशिष्टताआंे की रक्षा करनी होगी जो शब्दों के अर्थो को अन्य शब्दों में विलीन हो जाने से बचाते हैं ।
      इसी स्थिति में मुझे लगता है कि ‘ईश्वर‘ शब्द का अगर कुछ भी उपयोग है तो इसका अर्थ ईश्वर के रुप में ही लिया जाना चाहिए । वे जो रचयिता और नियम बनाते हैं जिन्होने केवल प्रकृति के नियमों और विश्व को ही स्थापित नही किया है बल्कि अच्छे और बुरे के मापदण्ड को ही स्थापित किए हैं, ऐसा व्यक्तित्व जो हमारी गतिविधियों से सम्बद्ध है, संक्षेप मे ऐसे जो हमारे अराध्य हो सकते हैं । यह स्पष्ट होना चाहिए कि इन विषयों पर बहस करते हुए मैं अपना दृष्टिकोंण रख रहा हूं और इस अध्याय में किसी खास विशेषता का दावा नही करता ।  यही वो ईश्वर है जो पूरे इतिहास में पुरुषों और नारियों के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं । वैज्ञानिक और अन्य लोग कभी-कभी ‘ईश्वर‘ शब्द का उपयोग इतने अमूर्त और असम्बद्ध अर्थो में करते हैं कि प्रकृति के नियमों और ‘उनमें‘ कोई अन्तर नही रह जाता । आइन्सटाइन ने एक बार कहा था कि ‘‘मेरा विश्वास उस स्पीनोजा के ईश्वर पर है जो सभी वस्तुओं की क्रमबद्धता समरसता के रुप में प्रगट होता है । मैं उस ईश्वर को नही मानता जो मनुष्य की गतिविधियों और उसके भाग्य से हितबद्ध है ।‘‘ लेकिन ‘‘क्रमबद्धता‘‘ या ‘‘समरसता‘‘ की जगह पर हम ईश्वर शब्द का प्रयोग करें तो इससे क्या फर्क पड़ेगा- इस इल्जाम से बचने के अलावा कि ईश्वर है ही नही, ऐसे तो, इस प्रकार से ईश्वर शब्द के प्रयोग के लिए हर व्यक्ति स्वतंत्र है, पर मुझे लगता है कि इससे ईश्वर की अवधारणा गैर महत्वपूर्ण हो जाती है, गलत तो नही होती ।
      क्या हम प्रकृति के अंतरिम नियमों में हितबद्ध ईश्वर को पा सकते हैं घ् यह प्रश्न कुछ बेतुका सा लगता है । केवल इसलिए नही कि हम अबतक अंतिम नियमों को नही जान पाए हैं, बल्कि ज्यादा इसलिए कि यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि ऐसे अंतिम सिद्धान्तों को प्राप्त किया जा सकता है जिनकी और गहन सि़द्धान्तो की मदद से व्याख्या करने की जरुरत ना पड़े । लेकिन यह प्रश्न चाहे जितना अधूरा हो, इसपर कौतूहल न होना असम्भव है कि क्या हम अंतिम सिद्धान्तों में अपने गम्भीरतम सवालांे का जबाब हितबद्ध ईश्वर के कारनामों का कोई प्रतीक घ् मेरा अनुमान है कि हम ऐसा नही कर पाएगें ।
      विज्ञान के इतिहास में हमारे सभी अनुभव एक विपरीत दिशा में, एक रुखे अवैयक्तिक प्रकृति के नियमों की ओर अग्रसर है । इस पथ पर पहला महत्वपूर्ण कदम था आकाश (स्वर्ग) का रहस्योदघाटन । इससे जुड़े महान नायकों को तो हर कोई जानता है । कापरनिकस, जिन्होने प्रस्तावित किया कि विश्व (यूनिवर्स) के केन्द्र में पृथ्वी नही है । गैलिलियो, जिन्होने यह सि़द्ध किया कि कापरनिकस सही थे । ब्रूनो, जिनका अनुमान था कि सूरज असंख्य तारों में से एक तारा है और न्यूटन जिन्होने दिखाया कि एक ही गति और गुरुत्वाकर्षण के नियम सौर मंडल और पृथ्वी पर स्थित वस्तुओं पर लागू होते हैं । मेरे विचार में महत्वपूर्ण क्षण वह था जब न्यूटन ने यह अवलोकन किया कि जो नियम पृथ्वी के चारो ओर चन्द्रमा की गति को नियंत्रित करता है वही पृथ्वी की सतह पर किसी वस्तु का गिरना भी निर्धारित करता है । हमारी (20वीं) शताब्दी में आकाश के रहस्योदघाटन को एक कदम और आगे बढ़ाया अमेरिकन खगोलविद एडविन हबल ने, उन्होने एन्डोमिडा नीहारिका (नेबुला) की दूरी को मापकर यह सिद्ध किया कि यह नीहारिका और निष्कर्षतः ऐसी ही हजारों अन्य नीहारिकाओं, हमारी आकाशगंगा के मात्र बाहरी हिस्से में नही हैं बल्कि वे खुद में कई आकाशगंगा हैं और हमारी आकाशगंगा की तरह प्रभावशाली भी हैं । आधुनिक ब्रह्मांड विज्ञानी ;ब्वेउवसवहपेजद्ध कापर्निकन (सिद्धान्त) की भी बात करते हैं, जिसके अनुसार कोई भी ब्रह्मांड शास्त्रीय सिद्धान्त जो हमारी आकाशगंगा को विश्व मे एक विशेष स्थान देता हो उसे गम्भीरता से नही लिया जा सकता है ।
      जीवन के रहस्यों पर से भी पर्दा उठा है । जस्टस वान लाबिंग व अन्य कार्बनिक रसायनज्ञों ने उन्नीसवीं सदी के प्रारम्भ में यह प्रदर्शित किया कि जीवन से संबधित रसायनों जैसे यूरिक एसिड के प्रयोगशाला संश्लेषण की कोई सीमा नही है । सबसे महत्वपूर्ण खोज चाल्र्स डारविन और अल्फ्रेड रसेल वैलेस की थी, जिन्होने दर्शाया कि सजीव वस्तुओं की आश्चर्यजनक क्षमताओं का क्रमिक विकास स्वाभाविक चयन प्रक्रिया के बिना किसी वाह्य योजना या निर्देशन के हो सकता है । रहस्योद्घाटन की यह प्रक्रिया इस शताब्दी में और तेज हो गयी है जब जैव रसायन और आणविक जीव विज्ञान के क्षेत्र में सजीव वस्तुओं के क्रिया-कलापों की ब्याख्या में लगातार सफलताएं हासिल हो रही हैं ।
      भौतिक विज्ञान की किसी अन्य खोज की तुलना में जीवन के रहस्यों पर से पर्दा उठनें का धार्मिक संवेदनशीलता पर दूरगामी प्रभाव पड़ा । यह आश्चर्य की बात नही है कि भौतिकी और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में खोज नही, बल्कि जीव-विज्ञान में न्यूनीकरण ;त्कनबजपवदपेउद्ध और क्रमिक विकास ;म्अवपनजपवदद्ध के सिद्धान्त सबसे ज्यादा दुराग्रहपूर्ण विरोधों को जन्म देते रहें हैं ।
      वैज्ञानिकों ने यदा-कदा उस जैवशक्तिवाद (वाइटलिज्म) के संकेत मिलते हैं, जिसका मत है कि जैविक प्रक्रियाओं की की व्याख्या भौतिकी एवं रसायन के आधार पर नही की जा सकती है । यद्यपि इस शताब्दी में जीव-विज्ञानी (न्यूनीकरण विरोधियों जैसे अन्स्र्ट,मेयर सहित) कुल मिलाकर जैवशक्तिवाद से मुक्ति की दिशा में अग्रसर है, लेकिन 1944 तक भी इरविन श्राडिंगर ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘व्हाट इज लाइफ‘ (जीवन क्या है) में तर्क दिया कि जीवन की भौतिक संरचना के बारे में इतनी जानकारियां है कि यह सही-सही इंगित किया जा सकता है कि क्यों आज का भौतिक विज्ञान जीवन को व्याख्यायित नही कर सकता । उनका तर्क था कि अनुवांशिक सूचनाएं जो जीव-जन्तुओं को नियंत्रित करती हैं बहुत ही स्थाई होती हैं जिन्हे क्वांटम और सांख्यकीय यांत्रिकी में वर्णित त्वरित और लगातार बदलाव वाले संसार में समायोजित नही किया जा सकता है । श्राडिंगर की गलती को आण्विक जीव-विज्ञानी मैक्स पेरुज ने चिन्हित किया, जिन्होने अन्य चीजांे के अलावा हिमोग्लोबिन की रचना पर काम किया था । श्रैडिंगर ने एन्जाइम-उत्प्रेरण नामक रासायनिक प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न किये जा सकने वाले स्थायित्व पर ध्यान नही दिया था ।
      आज क्रमिक विकास ;म्अवपनजपवदद्ध के सबसे ज्यादा सम्माननीय अकादमिक आलोचक कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के ‘स्कूल आफ लाव‘ के प्रोफेसर फिलिप जानसन माने जा सकते हैं । जानसन स्वीकार करते हैं कि क्रमिक विकास हुआ है और यह कभी-कभी स्वाभाविक चयन प्रक्रिया द्वारा होता है, लेकिन वे तर्क पेश करते हैं कि ऐसा कोई अकाट्य प्रमाण नही है जिससे यह साबित हो कि क्रमिक विकास किसी ईश्वरीय योजना से निर्देशित नही होता है । वास्तव में यह प्रमाणित करने की आशा करना मूर्खता होगी कि ऐसी कोई अलौकिक शक्ति नही है जो कुछ उत्परिवर्तनों (म्यूटेशन) के पक्ष में और कुछ के विरोध में पलड़ा नही झुका देती । लेकिन ठीक यही बात किसी भी वैज्ञानिक सिद्धान्त के लिए कही जा सकती है । न्यूटन या आइन्सटाइन के गति के नियमों के सौरमण्डल पर सफलतापूर्वक लागू करने में ऐसा कुछ भी नही है जो हमे यह मानने से रोके कि कुछ धूमकेतु (पुच्छल तारे) बीच-बीच में किसी अलौकिक शक्ति से हल्का-सा धक्का पा लेते हैं । यह अत्यन्त स्पष्ट है कि जानसन यह मुद्दा निष्पक्ष उदारमति सोच के तहत नही उठाते हैं, बल्कि उन धार्मिक कारणों से उठाते हैं जिनका जीवन के लिए वे महत्व समझते हैं पर धूमकेतु के लिए नही । लेकिन किसी भी प्रकार का विज्ञान इसी तरह आगे बढ़ सकता है कि पहले यह मानलिया जाय कि कोई अलौकिक हस्तक्षेप नही है और फिर यह देखा जाय कि इस मान्यता के तहत हम कितना आगे बढ़ सकते हैं । जानसन का तर्क है कि प्राकृतिक क्रमिक विकास वह क्रमिक विकास जो प्रकृति की दुनिया से बाहर किसी सृष्टिकर्ता के निर्देशन या हस्तक्षेप को शामिल नही करता- वास्तव में, जीव-जातियों (स्पेसीज) के उत्पत्ति की बहुत अच्छी व्याख्या प्रस्तुत नही करता । मुझे लगता है कि वे यहां गलती कर बैठते हैं क्योंकि वे उन समस्याओं को महसूस नही कर रहे जिनका सामना किसी भी वैज्ञानिक सिद्धान्त को हमारे अवलोकनों का स्पष्टीकरण देते हुए हमेशा करना पड़ता है । स्पष्ट गलतियों को छोड़ दिया जाय, तो भी हमारी गणनाएं और अवलोकन कुछ ऐसी मान्यताओं पर आधारित होती है जो उस सिद्धांत, जिसको परीक्षण की हम कोशिश कर रहे होते हैं, की वैधता की सीमा के बाहर होतीं हैं । कभी ऐसा नही था जब न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत या अन्य किसी भी सिद्धांत पर आधारित गणनाएं सभी अवलोकनों से पूरी तरह मेल खाती हों । आज के जीवाश्म विज्ञानियों और क्रमिक विकास पंथी ;म्अवपनजपवदंतलद्ध जीव विज्ञानियों के लेखन मे हम उस स्थिति को पहचान सकते हैं जिससे भौतिक विज्ञान में हम वाकिफ हैं-यानि कि प्राकृतिक क्रमिक विकास के सिद्धान्त जीव विज्ञानियों के लिए अत्यन्त ही सफल सिद्धान्त है, फिर भी इसके स्पष्टीकरण का कार्य अभी समाप्त नही हुआ है । मुझे लगता है यह सिद्धान्त एक अत्यन्त महत्वपूर्ण खोज है जिससे हम जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान दोनो ही क्षेत्रों में बिना किसी अलौकिक हस्तक्षेप की परिकल्पना के दुनिया की ब्याख्या बहुत आगे तक कर सकते हैं ।
      दूसरे सन्दर्भ में, मै सोचता हूं जानसन सही र्है । उनका तर्क है, जैसा वे समझते हैं कि प्राकृतिक क्रमिक विकास के सिद्धान्त और धर्म में एक विसंगति है, और जो वैज्ञानिक और शिक्षाविद इससे इन्कार करते हैं, उनके सामने एक चुनौती पेश करते हैं । वे आगे शिकायत करते हैं कि ‘ प्राकृतिक क्रमिक विकास‘ और ईश्वर के अस्तित्व में तभी तालमेल संभव है, अगर ‘ईश्वर‘ शब्द का अर्थ हम उस प्रथम कारण से ज्यादा न लें जो प्रकृति के नियमों को स्थापित करने और स्वाभाविक प्रक्रिया को लागू करने के बाद आगे की गतिविधियों से विरत हो जाता है ।
      आधुनिक क्रमिक विकास के सिद्धान्त और हितबद्ध ईष्वर मंे विश्वास के बीच की विसंगति मुझे तर्क की विसंगति नही लगती । कोई यह कल्पना कर सकता है कि ईश्वर ने प्रकृति के नियमो को रचा और क्रमिक विकास की प्रक्रिया को इस उद्देश्य से स्थापित किया कि एक दिन स्वाभाविक चयन प्रक्रिया के द्वारा आप और हम प्रकट होगें । लेकिन वास्तविक विसंगति दृष्टि की है । आखिर ईश्वर उन नर-नारियों के दिमाग की पैदाइश नहीं है, जिन्होने अनन्त दूरदर्शी प्रथम कारणों की परिकल्पना की, बल्कि उन दिलों की खोज है जो हितबद्ध ईश्वर के लगातार हस्तक्षेप के लिए लालायित थे ।
     धार्मिक रुढि़वादी यह समझते हैं, जैसा कि उनके उदारवादी विरोधी समझ नही पाते कि जिन विद्यालयों (पब्लिक स्कूल) में क्रमिक विकास के शिक्षण की बहस मे कितनी बड़ी चीज दांव पर लगी है । 1983 में, टेक्सस से आने के थोड़े दिनों बाद, उस अधिनियम पर टेक्सस सीनेट समिति के समक्ष गवाही देने के लिए मुझे आमंत्रित किया गया, जिसके अनुसार राज्य द्वारा खरीदी हुई माध्यमिक विद्यालयों के पाठ्य-पुस्तकों में क्रमिक विकास के सिद्धान्त के पठन-पाठन की तब तक मनाही थी, जब तक उतना ही महत्व सृष्टिवाद को न दिया जाय । समिति के एक सदस्य ने मुझसे पूछा कि राज्य क्रमिक विकास जैसे सिद्धान्त के शिक्षण को कैसे मदद दे सकता है, जो धार्मिक विश्वासों के साथ इतना खिलवाड़ करता है । मैने जबाब दिया कि नास्तिकता से भावनात्मक रुप से जुड़े लोगों के लिए जीव-विज्ञान में शिक्षण के लिए उपयुक्त महत्व से ज्यादा महत्व क्रमिक विकास को देना जितना अनुचित है, उतनी ही विसंगति प्रथम संशोधन के लिए धार्मिक विश्वासों की रक्षा के लिए क्रमिक विकास पर कम महत्व देने में है । यह जन विद्यालयों का काम नही है कि वे वैज्ञानिक सिद्धान्तों के धार्मिक प्रभावों के पक्ष या विपक्ष में अपने को शामिल करे । मेरे उत्तर ने सीनेटर को संतुष्ट नही किया क्योंकि वह मेरी तरह जानता था कि जीव विज्ञान के पाठ्यक्रम में क्रमिक विकास के सिद्धान्त पर उपयुक्त जोर देने का क्या प्रभाव पड़ेगा । ज्योंही मैने समिति कक्ष से बाहर कदम रखा, वह बुदबुदाया- ‘‘अभी भी ईश्वर स्वर्ग में है।‘‘ ऐसा हो सकता है लेकिन लड़ाई मे जीत हमारी हुई । टेक्सस के माध्यमिक स्कूल की पाठ्यपुस्तकों मे केवल आधुनिक क्रमिक विकास के सिद्धान्त को शामिल करने की छूट ही नही मिली, बल्कि इसे शामिल करना अब अनिवार्य हो गया है और वह भी सृष्टिवाद के बारे में बकवास के बिना । लेकिन ऐसी बहुत सारी जगहे हैं(खासकर आज के इस्लामिक देशों में) जहां यह लड़ाई अभी जीती जानी है और कहीं भी यह गारंटी नही है कि यह जीत कायम रहेगी ।
      हम प्रायः यह सुनते हैं कि विज्ञान और धर्म में कोई विरोध नही है । उदाहरण के लिए जानसन की पुस्तक की विवेचना करते हुए स्टीफन गोल्ड कहते हैं कि ‘विज्ञान और धर्म एक-दूसरे के विरोध मे खड़े नही होते, क्योंकि विज्ञान तथ्यात्मक सच्चाइयों से नाता जोड़ता है, जबकि धर्म मानव की नैतिकता से ।‘ बहुत सारी बातों पर मैं गोल्ड से सहमत हूं, किन्तु यहां मुझे लगता है वे दूसरी दिशा मे चले गए हैं । धर्म के अर्थ की परिभाषा, धार्मिक लोगों के वास्तविक विश्वास की परिधि मे ही की जा सकती है  और दुनिया के धार्मिक लोगों के विशाल बहुमत को यह जानकर आश्चर्य होगा कि धर्म का तथ्यात्मक सच्चाइयों से कुछ लेना देना नही है ।
     लेकिन गोल्ड के विचार वैज्ञानिकों और धार्मिक उदारपंथियों के बीच बहुत प्रचलित है, लेकिन मुझे लगता है कि धर्म के उस स्थान से जहां वह कभी विराजमान था, पीछे हटने का महत्वपूर्ण संकेत है । एक समय था जब हर नदी में बिना एक जलपरी के और हर पेंड़ मे बिना एक बनदेवी के प्रकृति की ब्याख्या नही की जा सकती थी । उन्नीसवीं शताब्दी तक भी पेंड़ और जन्तुओं की संरचना सृष्टिकर्ता के प्रत्यक्ष प्रमाण के रुप में देखी जाती थी । आज भी प्रकृति में अनन्त ऐसी वस्तुएं हैं, जिनकी ब्याख्या हम नही कर सकते, लेकिन हम उन सिद्धान्तों को जानते हैं जो उनके कार्य पद्धति को नियंत्रित करते हैं । आज वास्तविक रहस्यों के लिए हमे ब्रह्मांड विज्ञान ;ब्वेउवसवहलद्ध और प्राथमिक कण भौतिकी ;म्समउमदजंतल चंतजपबंस चीलेपबेद्ध की तह में जाना पड़ेगा । उन लोगों के लिए जो धर्म और विज्ञान में कोई विरोध नही देखते, विज्ञान द्वारा कब्जा की गयी जमीन से धर्म के पीछे हटने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है ।
      इस ऐतिहासिक अनुभव से सीख लेते हुए, हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि यद्यपि प्रकृति के अंतिम नियमों मे हमे विशेष सौन्दर्य के दर्शन होगें, लेकिन जीवन या बुद्धि के लिए यहां कोई विशेष जगह नही होगी । आगे चलकर, मूल्य या नैतिकता के मापदण्ड नही बनेगें और इसलिए हमें ईश्वर का कोई संकेत नही मिलेगा, जो इन चीजों पर ही टिके हुए हैं । यह चीजें कहीं और भले मिल जांय, पर प्रकृति के नियमों में नही ।
      मुझे यह स्वीकार करना होगा कि कभी-कभी प्रकृति जरुरत से ज्यादा खूबसूरत लगती है । मेरे घर के कार्यालय की खिड़की के सामने एक हैकबेरी का पेंड़ है । उस पर बार-बार सुसभ्य पक्षियों का समारोह- नीलकंठ, पीले गले वाले वाइरोज और सबसे प्यारे कभी-कभी पहुंचने वाले लाल कार्डिनल । यद्यपि मैं अच्छी तरह समझता हूं कि किस प्रकार चमकीले रंग की पंखुडि़या अपने साथी जोड़े को आकर्षित करने की प्रतिद्वन्दिता मे विकसित हुए, फिर भी यह कल्पना किए बिना नही रहा जा सकता कि यह सारा सौन्दर्य हमारी सुविधा के लिए बनाया गया है । लेकिन यह भी तय है कि पक्षियों और पेड़ो के ईश्वर को, जन्म से ही अंग-भंग करने वाला या कैन्सर देने वाला ईश्वर भी बनना पड़ेगा ।
      सहस्राब्दियों से लोग ईशशास्त्र में उलझे हुए हैं । उनके सामने यह समस्या खड़ी है कि एक अच्छे ईश्वर द्वारा शासित मानी जाने वाली दुनिया मे दुखों का अस्तित्व क्यों है । अलग-अलग दैविक योजनाओं की कल्पना कर उन्होनें इस समस्या के कई विलक्षण हल निकाले हैं । इन समाधानों पर मै तर्क नही करुंगा और न ही अपनी ओर से एक और समाधान पेश करुंगा । विध्वंस की यादों ने मुझे ईश्वर के मनुष्यों के प्रति रवैयों को न्यायपूर्ण बताने की कोशिशों से विमुख कर दिया है । अगर कोई ईश्वर है जिनके पास मनुष्यों के लिए खास योजनाएं हैं तो हमारे लिए अपने इस भाव को छिपाए रखने के लिए वे इतना कष्ट क्यों मोल ले रहे हैं घ् मुझे तो यह अगर अपवित्र नही तो कठोर लगेगा कि ऐेसे ईश्वर की हम अपने प्रार्थनाओं मे फिक्र करें । अन्तिम नियमों के प्रति अपने कठोर दृष्टिकोंण से सभी वैज्ञानिक सहमत नही होगें । मैं किसी को नही जानता जो स्पष्ट रुप से यह कहे कि देवता के अस्तित्व के वैज्ञानिक प्रमाण हैं लेकिन बहुत सारे वैज्ञानिक प्रकृति में बु़िद्धयुक्त जीवन की एक विशेष स्थिति के लिए अवश्य तर्क देते हैं । वस्तुतः यह तो हर कोई जानता है कि जीव विज्ञान और मनोविज्ञान का अध्ययन अपनी-अपनी परिधि में होना चाहिए, न कि प्राथमिक-कण- भौतिकी के सन्दर्भ में । लेकिन यह बुद्धि या जीवन के लिए विशेष स्थिति का द्योतक नही है, क्योंकि यही बात रसायन विज्ञान और द्रव विज्ञान के संबध में भी सही है । दूसरी ओर, यदि हम अभिमुखी ब्याख्याओं के मिलन बिन्दु पर अंतिम नियमों में बुद्धियुक्त जीवन की विशेष भूमिका खोजें तो हम यह निष्कर्ष निकालेगें कि वे सृष्टिकर्ता, जिन्होने ये नियम बनाए, हमलोगों में खास दिलचस्पी रखते थे ।
      जान व्हीलर इस तथ्य से काफी प्रभावित हैं कि क्वांटम यांत्रिकी की मानक कोपेनहेगन व्याख्या के अनुसार किसी भौतिक प्रणाली में स्थान, उर्जा या संवेग जैसे गुणमापकों (तत्वों) का एक निश्चित मान तबतक नही बताया जा सकता जबतक कि किसी पर्यवेक्षक के यंत्र से इन्हे माप न लिया जाय । व्हीलर के लिए क्वांटम यांत्रिकी सार्थकता के लिए एक प्रकार के बुद्धियुक्त जीवन की जरुरत है । हाल में व्हीलर ने और आगे जाकर प्रस्तावित किया है कि बुद्धियुक्त जीवन को विश्व में दिखना ही नही बल्कि उसके हर हिस्से में फैल जाना चाहिए ताकि विश्व की भौतिक स्थिति के बारे में सूचना का हर बिट ;ठपजद्ध प्राप्त किया जा सके । मेरे हिसाब से व्हीलर के निष्कर्ष प्रत्यक्षवाद ;च्वेपजपअपेउद्ध के मत को अत्यन्त गम्भीरता से लेने के खतरे का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करते हैं । प्रत्यक्षवाद का तर्क है कि विज्ञान को उन्ही क्षेत्रों तक अपने आप को सीमित रखना चाहिए जिनका हम अवलोकन कर सकते हैं । मैं और अन्य भौतिक विज्ञानी क्वांटम यांत्रिकी की दूसरी यथार्थवादी पद्धति को वरीयता देते हैं, जो तरंग फलन ;ॅंअम निदबजपवदद्ध  के आधार पर प्रयोगशालाओं और पर्यवेक्षकों, साथ ही साथ अणुओं और परमाणुओं की व्याख्या कर सकता है, जो नियमों द्वारा नियंत्रित होते हैं और इसबात पर वस्तुगत रुप से निर्भर नही रहते कि पर्यवेक्षक मौजूद है या नही ।
      कुछ वैज्ञानिक इस बात पर जोर देते है कि कुछ मौलिक स्थिरांको के मान विश्व में बु़िद्धयुक्त जीवन की मौजूदगी के अनुकूल हैं । अबतक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि इस अवलोकन के पीछे कुछ ठोस आधार है, लेकिन अगर ऐसा हो तो भी यह आवश्यक रुप से किसी दैविक उद्देश्य के क्रियान्वयन की ओर इंगित नही करता। बहुत सारे आधुनिक ब्रह्मांड-विज्ञान के सिद्धान्तों मे प्रकृति के ये तथाकथित स्थिरांक (जैसे कि प्राथमिक कणों की मात्रा ) स्थान और समय के साथ, और यहां तक कि विश्व के तरंग फलन ;ॅंअम निदबजपवदद्ध  के एक पद से दूसरे के पद तक में बदल जाते हैं । अगर यह सही हो, तो जैसा हम देख चुके हैं, एक वैज्ञानिक विश्व के उसी हिस्से में रहकर प्रकृति के नियमों का अध्ययन कर सकता है जहां स्थिरांको को बुद्धियुक्त जीवन के क्रमिक विकास के अनुकूल मान प्राप्त होते हैं ।
      सादृष्य के लिए हम एक उदाहरण लेते हैं । मान लीजिए कि एक ग्रह है, जिसका नाम है प्राइमपृथ्वी ;म्ंतजीचतपउमद्ध  यह हमारी पृथ्वी से हर तरह से अभिन्न है, सिर्फ इसके अलावे कि उस ग्रह के मनुष्यों नंे बिना खगोल विज्ञान को जाने भौतिकी के विज्ञान को विकसित किया है (उदाहरण के लिए कोई यह कल्पना कर सकता है कि प्राइम पृथ्वी की सतह शाश्वत रुप से बादलों से घिरी रहती है) । जैसा कि हमारी पृथ्वी पर है । प्राइम पृथ्वी के छात्र भौतिक विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों के पीछे मौलिक स्थिराकों की सारणी अंकित पाएगें । इस सारणी में प्रकाश की गति, इलेक्ट्रान की मात्रा आदि-आदि लिखी होगी, और एक अन्य मौलिक स्थिरांक लिखा होगा जिसका मान 1.99 कैलोरी उर्जा प्रति मिनट प्र्रति वर्ग सेंटीमीटर होगा, जो प्राइम पृथ्वी की सतह पर किसी अनजान बाह्य स्रोत से आने वाली उर्जा की माप होगी । पृथ्वी पर यह सूर्य-स्थिरांक कहलाती है, क्योंकि हम जानते हैं यह उर्जा हमें सूर्य से प्राप्त होती है । लेकिन प्राइम पृथ्वी पर किसी के पास यह जानने की विधि नही होगी कि यह उर्जा कहां से आती है और यह स्थिरांक यही मान क्यों ग्रहण करता है । प्राइम पृथ्वी के कुछ वैज्ञानिक इस पर जोर दे सकते हैं कि स्थिरांक का मापा गया यह मान जीवन के प्रकट होने के अत्यन्त अनुकूल है । अगर प्राइम पृथ्वी 2 कैलोरी प्रति मिनट प्रति वर्ग संेटीमीटर से ज्यादा या कम उर्जा प्राप्त करता तो समुद्रों का पानी या तो भाप या बर्फ होता, और प्राइम पृथ्वी पर द्रव जल या अन्य उपयुक्त विकल्प जिसमें जीवन विकसित हो सके, की कमी हो जाती । भौतिक विज्ञानी इससे यह निष्कर्ष निकाल सकते थे कि 1.99 कैलोरी प्रति मिनट प्रति वर्ग सेंटीमीटर का यह स्थिरांक ईश्वर द्वारा मनुष्य की भलाई के लिए सेट किया गया है । प्राइम पृथ्वी पर कुछ संशयवादी भौतिक विज्ञानी यह तर्क कर सकते थे कि ऐसे स्थिराकों की व्याख्या अतंतोगत्वा भौतिकी के अंतिम नियमों से की जा सकेगी और यह एक मात्र संयोग है कि वहां इसका मान जीवन के अनुकूल है । वास्तव में दोनो ही गलत होते । जब पृथ्वी प्राइम के निवासी अखिर खगोल विज्ञान विकसित कर लेते, तब वे जानते कि उनका ग्रह इसलिए 1.99 कैलोरी प्रति मिनट प्रति वर्ग सेंटीमीटर उर्जा प्राप्त करता है क्योंकि पृथ्वी की तरह उनका ग्रह भी एक सूरज से 9.3 करोड़ मील दूर है जो प्रति मिनट 56 लाख करोड़ कैलोरी उर्जा उत्सर्जित करता है । और वे यह भी देखते कि दूसरे ग्रह जो उनके सूरज से जादा निकट हैं इतने गर्म हैं कि वहां जीवन पैदा नही हो सकता और बहुत सारे ग्रह जो उनके सूरज से जादा दूर हैं वे इतने ठंल हैं ।
      हम अपने तर्क को और आगे बढ़ाएगें । जैसा कि हमने पाया है कि भौतिकी के सिद्धान्त जितने ज्यादा मौलिक होते हैं उसका ताल्लुक हमसे उतना ही कम होता है । एक उदाहरण लें, 1920 के प्रारम्भ में ऐसा सोचा जाता था कि केवल इलेक्ट्रान और प्रोटान ही प्राथमिक कण हैं । उस समय यह माना जाता था कि ये ही घटक हैं, जिससे हम और हमारी दुनिया बनी है । जब नए कण जैसे न्यूट्रान की खोज हुई तो पहले यह मानलिया गया कि वे इलेक्ट्रान और प्रोटान से ही बने होगें, लेकिन आज के तत्व बिलकुल भिन्न हैं ।
      अब हम यह निश्चित रुप से नही कह सकते कि प्राथमिक कणों से हमारा क्या तात्पर्य है, पर हमने यह महत्वपूर्ण सीख ली है कि सामान्य पदार्थो में इन कणों की उपस्थिति उनकी मौलिकता के बारे में कुछ नही बताती । लगभग सभी कणों का प्रभाव क्षेत्र ;थ्पमसकद्ध  जो आधुनिक कणों एवं अन्र्तक्रियाओं के मानक माडल में प्रकट होते हैं, का इतनी तेजी से ह्रास होता है कि सामान्य पदार्थ में वे अनुपस्थित होते हैं और मानव जीवन में कोई भूमिका अदा नही करते । इलेक्ट्रान हमारे दैनन्दिन दुनिया का एक आवश्यक हिस्सा है, जबकि म्यूअँन और अँउन नामक कण हमारे जीवन में कोई महत्व नही रखते, फिर भी सिद्धान्तों मे उनकी भूमिका के अनुसार इलेक्ट्रान को म्यूअँन और राँअन से किसी भी प्रकार ज्यादा मौलिक नही कहा जा सकता, और व्यापक रुप से कहा जाय तो किसी वस्तु का हमारे लिए महत्व और प्रकृति के नियमों के लिए उसके महत्व के बीच सहसम्बन्ध की खोज किसी ने कभी नही की है।
      वैसे ईश्वर के बारे में जानकारी विज्ञान के खोजो से हासिल करने की उम्मीद ज्यादातर लोगों ने नही पाली होगी । जाँन पाँल्किंगहोम ने एक ऐसे धर्म-विज्ञान के पक्ष में भावपूर्ण तर्क दिए हैं जो ‘मानव विवेचना की परिधि के अंदर हो, पर जिसमे विज्ञान का भी घर हो । यह धर्म विज्ञान धार्मिक अनुभवों, जैसे रहस्य का उद्घाटन (ज्ञान प्राप्ति), पर आधारित हो, ठीक उसी तरह जैसे विज्ञान प्रयोग और अवलोकन पर आधारित होता है, उन्हे उन अनुभवों की गुणात्मकता का आत्म-परीक्षण करना होगा । लेकिन दुनिया के धर्मो के अनुयायियों का बहुतायत खुद के धार्मिक अनुभवों पर नही बल्कि दूसरों के कथित अनुभवो द्वारा उद्घाटित सत्य पर निर्भर करता है । ऐसा सोचा जा सकता है कि यह सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानियों के दूसरों के प्रयोगो पर  निर्भर करता है । ऐसा सोचा जा सकता है कि यह सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानियों के दूसरे के प्रयोगों पर निर्भरता से भिन्न नही है । लेकिन दोनों में एक महत्वपूर्ण अन्तर है । हजारो अलग-अलग भौतिक विज्ञानियों की अन्र्तदृष्टि भौतिक वास्तविकता की एक संतोषजनक (पर अधूरा) समान समझ पर अभिकेन्द्रित हुई है । इसके विपरीत, ईश्वर या अन्य चीजों के बारे मे धार्मिक रहस्योदघाटनों से उपजे विवरण एकदम भिन्न दिशाओं में संकेत करते हैं । हम आज भी, हजारों सालों के ब्रह्मवैज्ञानिक विश्लेषण के बावजूद, धार्मिक उद्घाटनो से मिली शिक्षा की किसी साझा समझ के निकट भी नही है।
      धार्मिक अनुभव और वैज्ञानिक प्रयोग के बीच एक फर्क है । धार्मिक अनुभव से प्राप्त ज्ञान काफी संतोषप्रद हो सकता है । इसके विपरीत, वैज्ञानिक पर्यवेक्षण से प्राप्त विश्व-दृष्टिकोंण अमूर्त और निर्वैयक्तिक होता है । विज्ञान से इतर, धार्मिक अनुभव जीवन में एक उद्देश्य के विशाल ब्रह्मांडीय नाटक में अपनी भूमिका निभाने के लिए सुझाव पेश कर सकते हैं और जीवन के पश्चात एक निरन्तरता को बनाए रखने के लिए ये हमसे वादा करते हैं । इन्ही कारणों से मुझे लगता है कि धार्मिक अनुभव से प्राप्त ज्ञज्ञन पर इच्छाजनित सोच की अमिट छाप है ।
      1977 की अपनी पुस्तक ‘ द फस्र्ट थ्री मिनट्स‘ (पहले तीन मिनट) में मैने एक अविवेकपूर्ण टिप्पणी की थी कि ‘ जितना ही हम इस विश्व को समझते जाते हैं, उतना ही यह निरर्थक लगता है घ् ‘ मेरा यह मतलब नही था कि विज्ञान हमें सिखाता है कि यह विश्व निरर्थक है, बल्कि यह बताना था विश्व खुद किसी लक्ष्य की ओर इशारा नही करता । मैने तत्काल यह जोड़ा था कि ऐसे रास्ते हैं जिसमें हम अपने आप अपने जीवन के लिए एक अर्थ नें का प्रयास । लेकिन क्षति तो हो चुकी थी । उस मुहावरे ने तबसे मेरा पीछा किया है । हाल में एलन लाइटमैन और राँबर्ट ब्रेबर ने सत्ताइस खण्ड ब्रह्माण्ड विज्ञानियो और भौतिक विज्ञानियों के साक्षात्कार प्रकाशित किए हैं । इनमें से ज्यादातर विज्ञानियों से साक्षात्कार के अन्त में पूछा गया कि वे उस वक्तव्य के बारे में क्या सोचते हैं । विभिन्न विशेषणों के साथ, दस साक्षात्कार देने वाले मुझसे सहमत थे और तेरह असहमत । लेकिन तेरह में से तीन इसलिए असहमत थे क्यों कि वे यह समझ नही पाए कि विश्व में कोई किसी अर्थ की आशा क्यों करेगा । हावर्ड के खगोल विज्ञानी मारग्रेट गेलर ने पूछा-‘............इसका कोई अर्थ क्यों होना चाहिए घ् कौन-सा अर्थ  घ् यह तो मात्र एक भौतिक प्रणाली है । इसमें अर्थ कैसा घ् मैं उस वक्तव्य से एकदम अचम्भित हूं‘ । प्रिन्सटन के खगोल विज्ञानी जिम पीबल्स ने उत्तर दिया ‘‘मैं यह मानने को तैयार हूं कि हमलोग बहते हुए और फेंके हुए हैं।‘‘ (पीबल्स को भी अन्दाजा था कि मेरे लिए वह एक बुरा दिन था।) प्रिन्सटन के दूसरे खगोल विज्ञानी ण्डविन टर्नर मुझसे सहमत थे, किन्तु उनका अनुमान था कि मैने यह टिप्पणी पाठक को नाराज करने के उद्देश्य से की थी । एक अच्छी प्रतिक्रिया टेक्सस विश्वविद्यालय के मेरे सहकर्मी, खगोल विज्ञानी गेरार्ड द वाकोलियर्स की थी। उन्होने कहा कि वे सोचते हैं कि मेरा उत्तर नोस्टालजिया पैदा करने वाला था । वास्तव में यह वैसा ही था-उस दुनिया के लिए जहां स्वर्ग ईश्वर के गौरव की घोषणा करते हैं, वह नोस्टालजिया पैदा करने वाला ही था ।
      लगभग 150 वर्ष पहले मैथ्यू आर्नोल्ड ने समुद्र की लौटती लहरों मे धार्मिक विश्वास के पीछे हटते कदमों के दर्शन किए थे और जल की ध्वनि में उदासी का गीत सुना था । प्रकृति के नियमों में किसी चिन्तित सृष्टिकर्ता द्वारा तैयार योजना, जिसमें मनुष्य कुछ खास भूमिका में होते, को देख पाना कितना कितना दिलचस्प होता । लेकिन ऐसा कर पाने में अपनी असमर्थता में मुझे उस उदासी का एहसास हो रहा रहा है । हमारे वैज्ञानिक सहकर्मियों में कुछ ऐसे हैं जो कहते है कि उन्हे प्रकृति के चिन्तन से उसी आध्यात्मिक संतोष की प्राप्ति होती है जो औरों को परम्परागत रुप से किसी हितबद्ध ईश्वर में विश्वास से मिलता है । उनमें से कुछ को तो ठीक वैसा ही अहसास भी होता होगा, मुझे नही होता । और मुझे नही लगता कि यह प्रकृति के नियमों की पहचान करने में सहायक होगा, जैसा कि आईन्सटाइन ने एक प्रकार के दूरस्थ और निष्प्रभावी ईश्वर को मानकर किया । इस धारणा को युक्तिसंगत दिखाने के लिए ईश्वर की समझ को हम जितना परिमार्जित करते हैं, उतना ही और निरर्थक लगता है ।
      आज के वैज्ञानिकों में इन मसलों पर सोचनेवालो में मैं शायद लीक से हटकर हूँ । चाय या दोपहर के भोजन के चन्द मौकों पर जब बातचीत धार्मिक मुद्दों को छूती है तो मेरे मित्र भौतिक विज्ञानियों मे से ज्यादातर की सबसे तीखी प्रतिक्रिया हल्के आश्चर्य और मनोविनोद के रुप में व्यक्त होती है, जिसमें यह भाव होता है कि अब भी कोई क्या इन मुद्दांे को गम्भीरता से लेता है । बहुत सारे भौतिक विज्ञानी अपनी नृजातीय ;म्जीदपबद्ध  पहचान बनाए रखने के लिए और विवाह, अन्त्येष्टि के मौकों पर इसका उपयोग करने के लिए, अपने अभिभावको के विश्वास से नाम मात्र का नाता जोड़े रहते हैं लेकिन इनमें से शायद ही कोई उसके धर्मतत्व पर विचार करता है । मैं ऐसे दो व्यापक सापेक्षता ;ळमदमतंस तमसंजपअपजलद्ध  पर काम करने वाले वैज्ञानिकों को जानता हूं जो समर्पित रोमन कैथोलिक हैं । बहुत सारे सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानी हैं जो यहूदी रिवाजों के अनुपालक हैं । एक प्रायोगिक भौतिक विज्ञानी हैं, जिनका ईसाई धर्म में पुनर्जन्म हुआ है । बहुत सारे सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानी हैं जो यहूदी रिवाजों के अनुपालक हैं । एक सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानी जो समर्पित मुस्लिम हैं और एक गणितज्ञ भौतिक विज्ञानी हैं जिनका इंग्लैण्ड के गिरजाघर में पुरोहिताभिषेक हुआ है। निस्संदेह अन्य अत्यन्त धार्मिक भौतिक विज्ञानी होगें जिन्हे मैं नही जानता या जो अपना मत खुद तक ही सीमित रखते हैं । लेकिन जितना मैं अपने अवलोकनों के आधार पर कह सकता हंू कि आज ज्यादातर भौतिक विज्ञानी धर्म में पर्याप्त रुचि नही रखते और उन्हे व्यावहारिक नास्तिक कहा जा सकता है ।
      कट्टरपंथियों और धार्मिक रुढि़वादियों की अपेक्षा धार्मिक उदारपंथी वैज्ञानिकों से अपने रुख मे एक मायने में ज्यादा दूर हैं । धार्मिक रुढि़वादी, वैज्ञानिकों की तरह, कम से कम जिन चीजों पर वे विश्वास करते हैं उसके बारे मे बताएगें कि वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वही सत्य है, न कि इसलिए क्योंकि वह अच्छा है या खुश करता है । लेकिन बहुत सारे धार्मिक उदार पंथी यह सोचते हैं कि अलग-अलग लोग अलग-अलग परस्पर असम्बद्ध चीजों पर विश्वास कर सकते हैं और उनमें से कोई गलत नही होता जबतक कि उनका विश्वास उनके काम आता है ।  यह पुर्नजन्म में विश्वास करता है तो वह स्वर्ग और नरक में । तीसरा यह मानता है कि मृत्यु के बाद आत्मा समाप्त हो जाती है । लेकिन कोई भी तबतक गलत नही कहा जा सकता जबतक कि उन्हे इन विश्वासों में आध्यात्मिक संतोष की तेज धार मिलती है । सुसान साँनटैग के मुहावरे में कहें- ‘यह मुझे बटेªण्ड रसेल के उस अनुभव की कहानी की याद दिलाता है, जब 1918 में युद्ध का विरोध करने पर उन्हे जेल में डाल दिया गया था । जेल के नित्यकर्म के पश्चात जेलर ने रसेल से उनका धर्म पूछा । रसेल ने जबाब दिया कि वे एक अज्ञेयवादी ;।हदवेजपबद्ध  हैं । कुछ क्षण के लिए जेलर भौचक्का रह गया, फिर उसका चेहरा खिला और वह बोल पड़ा- ‘मेरा अनुमान है यह एकदम ठीक है । हम सभी एक ही ईश्वर की पूजा करते हैं । क्या ऐसा नही घ् ‘
      वुल्फगैंग पाली से एक बार पूछा गया कि क्या वे सोचते हैं कि वह अमुक अत्यन्त कुविचारित शोध पत्र गलत था । उन्होने जवाब दिया कि ऐसा वर्णन उसके लिए काफी नर्म होगा । वह शोध-पत्र तो गलत भी नही था । मैं सोचता हूं कि रुढि़वादी जिस पर विश्वास करते हैं वह गलत है । लेकिन कम से कम, विश्वास करने का मतलब क्या है, वे यह तो नही भूले । धार्मिक उदारवादी तो मुझे गलत भी नही लगते ।
      हम प्रायः सुनते हैं कि धर्म के सम्बन्ध में धर्मतत्व शास्त्र उतना महत्वपूर्ण नही है- महत्वपूर्ण है कि यह हमे जीवन में कैसे मदद करता है । घोर आश्चर्य ! ईश्वर का अस्तित्व और उसकी प्रकृति, दया और पाप और स्वर्ग और नरक महत्वपूर्ण नही है । मेरा अन्दाज है कि लोग अपने माने हुए धर्म के धर्मतत्व शास्त्र को इसलिए महत्वपूर्ण नही मानते क्योंकि वे खुद यह स्वीकार नही कर पाते कि वे किसी मे विश्वास नही करते । लेकिन पूरे इतिहास के दौरान और आज भी दुनिया के कई हिस्सों मे लोगों ने एक धर्मतत्व शास्त्र या दूसरे में विश्वास किया है और उनके लिए यह महत्वपूर्ण रहा है।
      धार्मिक उदारपंथ के बौद्धिक निस्तेज से कोई निराश हो सकता है, लेकिन यह रुढि़वादी कट्टर धर्म है जिसने क्षति पहुंचाई है । निस्संदेह इसके महान नैतिक और कलात्मक योगदान भी हैं । लेकिन मैं यहां यह तर्क नही करुंगा कि एक तरफ धर्म के इन अवदानों और दूसरी तरफ धर्मयुद्ध  और जिहाद एवं धर्म परीक्षण और सामूहिक हत्या की लम्बी निर्मम कहानी के बीच हमें किस प्रकार संतुलन बैठाना चाहिए । लेकिन इस बात पर मैं अवश्य जोर देना चाहूंगा कि इस तरह के संतुलन बैठाते हुए यह मान लेना सुरक्षित नही है कि धार्मिक अत्याचार और पवित्र युद्ध सच्चे धर्म के विकृत रुप है। मेरे विचार में यह धर्म के प्रति उस मनोभाव का दुष्परिणाम हैय जिसमें गहरा आदर और ठोस निष्ठुरता का गहरा समिश्रण है ।दुनिया के महान धर्मो में से कई यह सिखाते हैं कि ईश्वर एक ईश्वर एक विशेष धार्मिक विश्वास रखने और पूजा के एक खास रुप को अपनाने का आदेश देता है । इसलिए इसमें आश्चर्य नही होना चाहिए कि कुछ लोग जो इन शिक्षाओं को गम्भीरता से लेते हैं वे किन्ही धर्मनिरपेक्ष मूल्यों जैसे सहिष्णुता, करुणा या तार्किकता की तुलना में इन दैनिक आदेशो को निष्ठापूर्वक सबसे ज्यादा महत्व दें ।
      एशिया और अफ्रीका में धार्मिक उन्माद की काली ताकतें अपनी जड़ मजबूत करती जा रही हैं और पश्चिम के धर्मनिरपेक्ष राज्यों में भी तार्किकता और सहिष्णुता सुरक्षित नही है । इतिहासकार ह्यू-रोपर ने कहा है कि सत्रहवीं और अठारहवीं शताब्दी में यह विज्ञान के उत्साह का फैलाव ही था जिसने अंततोगत्वा यूरोप मे डायनों का जलाना समाप्त कर दिया । हमें एक स्वस्थ्य दुनिया के संरक्षण के लिए फिर से विज्ञान के प्रभाव पर भरोसा करना होगा । वैज्ञानिक ज्ञान की निश्चितता नही बल्कि अनिश्चतता ही उसे इस भूमिका के लिए अनुकूल बनाती है । वैज्ञानिकों द्वारा पदार्थ के बारे में अपनी समझ, जिसका प्रत्यक्ष अध्ययन प्रयोगशाला में प्रयोगों द्वारा हो सकता है, बार-बार बदलते हुए देखने के बावजूद, धार्मिक परम्परा या पवित्र ग्रन्थों द्वारा पदार्थ के उस ज्ञान, जो मानवीय अनुभव से परे है, के दावे को गम्भीरता से कौन लेगा घ्
            निश्चित रुप से, दुनिया की तकलीफों को बढ़ाने मे विज्ञान का भी अपना योगदान है । लेकिन सामान्य तौर पर विज्ञान एक दूसरे को मारने का साधन भर उपलव्ध कराता है, उद्देश्य नही । जहाँ विज्ञान के प्राधिकार का उपयोग आतंक को जायज ठहराने के लिए होता रहा है जैसे कि नाजी वंशवाद या सुजनन-विज्ञान ;म्नहमदपबेद्ध । वहां विज्ञान को भ्रष्ट किया गया है । कार्ल पाँपर ने कहा है- ‘‘यह एकदम स्पष्ट है कि तार्किकता नही बल्कि अतार्किकता, धर्मयुद्धों के पहले और बाद में, राष्ट्रीय शत्रुता और आक्रमण के लिए जिम्मेदार रही हैं । लेकिन कोई युद्ध वैज्ञानिक लक्ष्य के लिए वैज्ञानिकों की पहल पर लड़ा गया हो- यह मुझे नही मालूम ।‘‘
      दुर्भाग्यवश, मुझे नही लगता कि युक्तिसंगत दलील पेश करने से तार्किकता की वैज्ञानिक पद्धति को स्थापित करना सम्भव है । डेविड ह्यूूम ने बहुत पहले बताया था कि सफल विज्ञान के पुराने अनुभवों के समर्थन में हम बहस की उस तर्क पद्धति की प्रामाणिकता मानकर चलते हैं, जिसे हम स्थापित करना चाहते हैं । इस प्रकार सभी तर्कपूर्ण बहसों को केवल तर्क पद्धति को अस्वीकार कर मात दिया जा सकता है । इसलिए, अगर हमें प्रकृति के नियमों मे आध्यात्मिक सुख नही मिलता, तो भी इस प्रश्न से नही बच सकते कि इसकी खोज अन्य जगहों पर एक या दूसरे प्रकार के आध्यात्मिक प्रकार में या धार्मिक विश्वास को स्वतंत्र रुप से बदल कर हम क्यों नही कर सकते घ्
      विश्वास करना है या नही करना है, इसका निर्णय पूरी तरह हमारे हाथों मे नही है । अगर मै सोचूँ कि मै यदि चीन के बादशाह का उत्तराधिकारी होता तो मैं ज्यादा सुखी और सुसभ्य होता । लेकिन मैं अपनी इच्छा-शक्ति पर चाहे जितना जोर डालूँ मुझे यह विश्वास नही हो सकता, ठीक उसी तरह जैसे हमारे दिल की धड़कन को रोकने की चाहत ऐसा नही कर सकती । तब भी ऐसा लगता है कि बहुत सारे लोग अपने विश्वास को थोड़ा नियंत्रित करते हैं और उन्ही विश्वासों को चुनते हैं जो उन्हे लगता है कि उन्हे अच्छा और खुश रखेगा । यह नियंत्रण कैसे कार्यान्वित होता है, इसका मेरी जानकारी में सबसे दिलचस्प वर्णन जार्ज आँरवेल के उपन्यास 1984 में मिलता है । नायक विन्सटन स्मिथ अपनी डायरी में लिखता है- ‘ दो धन दो चार होता है, यह कहने की छूट ही मुक्ति है ।‘ धर्म परीक्षक ओ ब्रायन इसे एक चुनौती के रुप में लेता है और उसकी सोच को मजबूरन बदलनें का उपाय करता है । उत्पीड़न में स्मिथ यह कहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं कि दो धन दो पाँच होता है । लेकिन ओ‘ ब्रायन केवल यह नही चाहते थे । अन्त में जब दर्द बरदाश्त के बाहर हो जाता है, तो उससे बचने के लिए स्मिथ अपने आप को एक क्षण के लिए यह विश्वास दिलाता है कि दो धन दो पाँच होते हैं । ओ ‘ब्रायन उस क्षण संतुष्ट हो जाते हैं और उत्पीड़न रोक दिया जाता है । ठीक इसी प्रकार अपने और अपने चहेतों की सम्भावित मृत्यु से सामना होने का दर्द हमें अपने विश्वासों में फेरबदल के लिए मजबूर करता है । ताकि हमारा दर्द कम हो जाय । पर सवाल उठता है कि अगर हम अपने विश्वासों में इस तरह से समझौता करने में सक्षम है, तो ऐसा क्यों नही किया जाय  घ्
            मुझे इसके खिलाफ कोई वैज्ञानिक या तार्किक कारण नही दिखलाई पड़ता कि हम अपने विश्वासों में समझौता करके-नैतिकता और मर्यादा के लिए, कुछ सान्त्वना हासिल क्यों न करें । हम उसका क्या करें जिसने खुद को यह विश्वास दिला दिया हो कि उसे एक लाटरी मिलनी ही है क्योंकि उसे रुपयों की बहुत-बहुत जरुरत है घ् कुछ लोग भले उसके इस क्षणिक विशाल ख्वाब से ईष्र्या रखते हों पर ज्यादातर लोग यह सोचेंगे कि वह एक वयस्क और तार्किक मनुष्य की सही भूमिका में, चीजों को वास्तविकता की कसौटी पर देख पाने में, असफल है । जिस प्रकार उम्र के साथ बढ़ते हुए, हम सभी को यह सीखना पड़ता है कि लाटरी जैसे साधारण चीजों के बारे में ख्वाबपूर्ण सोच के लोभ से कैसे बचा जा सके, ठीक उसी प्रकार हमारी प्रजाति को उम्र के साथ बढ़ते हुए यह सीखना ही पड़ेगा कि हम किसी प्रकार के विराट ब्रह््माण्डीय नाटक में किसी ‘हीरो‘ की भूमिका में नही हैं ।
      फिर भी, मैं एक मिनट के लिए भी यह नही सोचता कि मृत्यु का सामना करने के लिए धर्म जो सान्त्वना देता है, विज्ञान वह उपलव्ध कराएगा । इस अस्तित्ववादी चुनौती के लिए मेरी जानकारी में सबसे बढि़या विवरण 700 ईस्वी के आस-पास पूज्य बेडे ;ठमकमद्ध द्वारा रचित पुस्तक ‘द इक्लेजियास्टिकल हिस्ट्री आफ द इंगजिश‘ (अंग्रेजों का गिरजा-सम्बन्धी इतिहास) मे है । बेडे ने लिखा है नाँर्थम्ब्रीया के राजा एडविन ने 627 ईस्वी में यह तय करने के लिए कि उनके राज्य में कौन सा धर्म स्वाकारा जाय एक परिषद की बैठक बुलाई, जिसमें राजा के प्रमुख दरबारियों में से एक ने निम्नलिखित भाषण दिया:
      हे महराज ! जब हम पृथ्वी पर मनुष्य के आज के जीवन की तुलना उस समय से करते हैं जिसकी कोई जानकारी हमारे पास नही है, तो हमे लगता है जैसे एक अकेली मैना शाही-दावत वाले हाँल में द्रुत उड़ान भर रही हो, जहाँ आप किसी जाड़े की रात में अपने नवाबों और दरबारियों के साथ दावत में बैठे हों । ठीक बीच हाल में आनन्ददायी गर्मी प्रदान करने के लिए आग जल रही हो और बाहर जाड़े की तुफानी बारिश मे या बर्फ का प्रकोप हो । मैना हाल के एक दरवाजे से होते हुए दूसरे दरवाजे  तक द्रुत उड़ान भर रही है । जब तक वह अन्दर है, बर्फीले तूफान से सुरक्षित है । लेकिन कुछ क्षणों के आराम के बाद, वह उसी कड़ाके की ठंढ वाली दुनिया में, जहाँ से वह आयी थी, हमारी दृष्टि से ओझल हो जाती है । फिर भी, आदमी थोड़े समय के लिए पृथ्वी पर दिखता है । इस जीवन के पहले क्या हुआ और बाद में क्या होगा, इसके बारे में हम कुछ नही जानते ।‘
      बेडे और एडविन की तरह इस विश्वास से बच पाना मुश्किल है कि उस दावत वाले हाल के बाहर हमलोगों के लिए कुछ अवश्य होगा । इस ख्याल को तिलांजलि देने का साहस ही उस धार्मिक सान्त्वना का छोटा सा विकल्प है, और यह भी संतुष्टि से विहीन नही है । साभार 
- स्टीवन वाइनबर्ग-




रविवार, 23 अगस्त 2015

सरकारी स्कूल

जब से हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों और नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाने का आदेश दिया है, दिल में गुदगुदी होने लगी है कि काश हाईकोर्ट ये आदेश भी करता-
1- सरकारी अधिकारियों और नेताओं को इलाज सरकारी अस्पतालों में ही कराया जाय ।
2- हाईकोर्ट हिन्दी या क्षेत्रीय भाषाओं में ही अर्जियां स्वीकार करे और फैसले दे ।
3- रेलवे के मंत्री, अधिकारियों और कर्मचारियों का जनरल बोगी में यात्रा करना अनिवार्य हो।
4- जेल के मंत्री,जजों, अधिकारियों और कर्मचारियों को साल में एक हफ्ता जेल में बिताना अनिवार्य हो ।
5- बिजली के मंत्री, अधिकारियों और कर्मचारियों के घर पर 3 घण्टे की बिजली कटौती अनिवार्य हो।
6- अखबारों के मालिको और सम्पादकों को उनके अखबार में छपने वाले जापानी तेल और ताबीजों के विज्ञापन का निजी प्रयोग और उसके लाभ को प्रकाशित करना अनिवार्य हो ।
7- विकास प्राधिकरणांे और मल्टी स्टोरी बनाने वालों को उनके बनाए भवनों में ही रहना अनिवार्य किया जाय।
...........और आप चाहें तो लिस्ट बढ़ा सकते हैं ।

-ट्रेन-


जनरल बोगी थी । कुछ किसान सीटो पर बैठे आजादी वाली ट्रेन का आनन्द ले रहे थे । कुछ सालो मे ट्रेन अगले स्टेशन पर खड़ी हुई, बड़ा शहर था । भरी ट्रेन मे जनरल बोगी का ही सहारा था । कुछ लोग हल्ला मचाते घुसे, अरे मानवता के नाम पर बर्थ छोड़ दीजिए, लेबर पेन हो रहा है विकास पैदा होने वाला है। बेचारे बर्थ छोड़कर खड़े हो गए, आखिर मानवता का सवाल था, विकास पैदा हो जाएगा तो आगे चलकर उनको भी जगह मिल जाएगी । अगले स्टेशन पर विकास के मामा, मामी, मौसा, मौसी, चाचा, चाची भी डिब्बे मे घुस आए । सबको विकास के जनम की बधाई देनी थी, सोहर गाना था, खुशियां मनानी थी । किसानों को भी सोहर बड़ा अच्छा लग रहा था, ढोल की थाप पर वे भी अपने थके पांवो से थिरक रहे थे, सतनरायन की कथा का चरनामृत भी उनको दिया गया । वे मुग्ध भाव से विकास को निहार रहे थे, विकास खेलने कूदने लगा उनको कभी उसकी दुलत्ती लग जाती, कभी उनके सिर पर क्रिकेट की बाल टकरा जाती लेकिन वे विकास की खुशी मे ही खुश थे, कभी-कभी जब विकास ज्यादा शरारत करता तो अपनी चोट सहलाते विकास के पापा, मामा आदि से शिकायत भी करते, तब उनको बताया जाता कि बचपने मे ऐसी दुर्घटनाएं हो जाती है। वो फिर खड़े-खड़े ट्रेन की खिड़की से भागती हुई बाहर की दुनियां को निहारने लगते ।
एकाएक विकास बड़ा हो गया, इसका उनको तब आभास हुआ जब एक स्टेशन पर विकास को खरीदने वाले उस डिब्बे मे घुसे, कोई माफिया था, कोई ठेकेदार, कोई भ्रष्ट नौकरशाह, कोई बड़का नेता और विकास के शादी की तैयारी चलने लगी। अब किसानो को महसूस होने लगा कि विकास का कुनबा उनकी बर्थ नही छोड़ेगा, वे कुनमुनाए साहेब बर्थवा खाली कर दो, विकास के खरीददार सबसे पहले गरजने लगे, अरे कोई जनमभूमि छोड़ देगा, एक राष्ट्रवादी चिल्लाया ‘‘जननी जन्मभूमिश्च च‘‘ आखिर विकास वहीं पर पैदा हुआ था। ट्रेन अपनी रफ्तार से चली जा रही है। हमले मे घायल कुछ किसानो ने पंखे मे गमछा अटका कर हमेशा के लिए छुटकारा पा लिया है, कुछ को गिरफ्तार करने के लिए अगले स्टेशन पर फौज खड़ी है। बोगी मे विकास के बियाह की तैयारी धूमधाम से चल रही है। पता चला है ट्रेन दिल्ली पहुंच रही है।

बुधवार, 29 जुलाई 2015

डबलू0टी0ओ0- गैट्स के सुपुर्द हो रही उच्च शिक्षा


शिक्षा के मन्दिर को पहले बाजार और अब बाजार को चकलाघर बनाने की साजिश से सहमे सुधीजनो से हाल भरा हुआ था । अपने-अपने खन्दकों से निकल कर जुटे सिपाहियो, छात्रों, नौजवानांे के बीच डबलू0टी0ओ0- गैट्स के सुपुर्द हो रही उच्च शिक्षा पर स्थापित संचार माध्यमो एवं दलो की चुप्पी की ब्याख्या करते हुए अफलातून  ने उचित ही कहा कि गुलाम को आभास ही न हो कि वह गुलाम है, यह गुलामी की सबसे निकृष्ट स्थिति है। माल (शिक्षा) और उपभोक्ता (विद्यार्थी) के रिश्ते विकसित करता डबलू0टी0ओ0 के तीसरी दुनिया के विद्यार्थियों का हमदर्द होने की त्रासदी पर दिल्ली के  साथी विकास गुप्ता ने अपने गहन दृष्टिबोध से सभागार को आलोकित किया । साथी सचिन ने मलयाली भाषी होते हुए भी जिस तरह से हिन्दी मे अपने सम्बोधन से नवउदारवादियो के शिकंजे मे फंसे समाजो की अकुलाहट को जोड़ते हुए पूर्वांचल की जमीन से उपजने वाले आलोड़न की पीठिका तैयार करने का आह्वाहन किया, उससे लगा कि बाजार के शिकंजे मे जकड़े अभिभावकों के दर्द को स्वर मिलने लगा है  । मैं सोच रहा था कि सन् 1848 मे महात्मा ज्योतिबा फूले और सावित्री बाई फुले ने किस मुनाफे के लिए तथाकथित शूद्रों, पिछ़ड़ो, महिलाओ और दारुण विपन्नता मे पलते मनुष्यों के हित में तमाम् रुढि़वादियो से लड़ते हुए विद्यालय खोलकर उनको उस नायाब मानव जीवन से परिचय कराया होगा, जो तत्समय की रुढि़यो से उत्पादित सिर्फ मानवेतर दो पाए ही रह गए होते । शब्दों की बाजीगरी से कैसे लूट को आर्थिक लोकतंत्र की तरह पेश किया जा रहा है, कैसे किसान, आदिवासी, मजदूर को तीसरे दर्जे का नागरिक बनाकर उनसे ही इन दुकानो की चैकीदारी कराने की साजिश रची जा रही है सभागार मे छात्रो, नौजवानो, बुनकरो, सामाजिक कार्यकर्ताओ, विभिन्न शिक्षण संस्थानो के प्राध्यापकों ने महसूस किया ।
और अन्त में-
सम्मेलन मे बहुत दिनो बाद मिले साथी गिरजेश जी की पंक्तियां-
तिलमिलाती अस्मिता की दलित क्षमता,
घात से, उपहास से आक्रोश तीखा,
श्रम निरन्तर, गति सतत,
हैं वेदना-संवेदना के तार झंकृत।
जिन्दगी की भृकुटियों पर बल पड़े हैं ।
मे मैने अभी भी उसी तेवर मे अपने प्रयोगधर्मिता पर अटूट विश्वास देखा, जैसा मैने बीसियों वर्ष पूर्व सरायगोबर्द्धन मे देखा था । धन्यवाद डा0 स्वाती, प्रो0 महेश विक्रम, मनोज त्यागी, डा0 नीता चैबे जी इस आयोजन के लिए ।

कलाम साहब


अब जब भावनाओं का उफान ठंडा पड़ गया है तो मैने भी अपने विचारों को व्यवस्थित करना चाहा है। कलाम साहब क्यंू इतना भाते थे और क्यू हम उनके करीब जाते-जाते ठिठक जाते थे।
    वो मुसलमान थे......ये देवी प्रसाद मिश्र की कविता का शीर्षक नही कलाम साहब के व्यक्तित्व का हिस्सा था, लेकिन बिना तराशी हुई दाढ़ी वाले मुसलमान थे । बचपन से किशोरावस्था तक अक्षरों मे रुचि होने के कारण गीता प्रेस आदि से छपने वाली हिन्दू वीर बालको की कहानियों मे गायो को मुसलमान कसाइयों से बचाते बहादुर बालकों, युवा नारियो या कहे रानियों को विजेता आक्रान्ताओं से बचाने मे उत्सर्ग होने वाले बहादुरो की कहानियों के साथ जो रेखाचित्र उकेरे होते थे वे ऐसी तराशी हुई दाढि़यों वाले खलनायकों के होते, मन मे कही ऐसी दा़िढ़यो के प्रति उपजी नफरत के अंश अभी भी दबे छुपे दंश मार देते हैं । आज का प्रौढ़ हिन्दू इस प्रकार की पहचानो से आगे निकल चुका है और एक बुर्जग मुसलमान का अपनी पहचान के प्रति निष्ठावान नही रहना हमे आश्वस्त करता था कि इस भूगोल के रसायन ने उनको इसी भू-भाग की पहचान ढाल लिया है। वैसे मैं स्व0 असगर अली इंजिनियर साहब का आभारी हूं, जिनकी बदौलत जान सका प्रायः दाढ़ी रखना मुसलमान क्यू पसंद करते हैं और यह भी समझ सका कि काल के साथ प्रतीक कैसे अपनी अलग पहचान गढ़ लेते हैं ।
   गुरु हमारे चेतना मे बहुत अहम स्थान रखते हैं । कभी हम कथित रुप से विश्व गुरु थे और आगे भी हम वैश्विक ताकत की अपेक्षा विश्व गुरु होने मे गहन रुचि रखते है और मुख्य धारा का मीडिया गाहे-बगाहे हमारे सपने को बेचता रहता है। कलाम साहब का सम्पूर्ण व्यक्तित्व ही शिक्षक का था । वो किसी भी प्रयोजन मे पहंुच कर राष्ट्रपति से शिक्षक बन जाते और दर्शक समूह छात्र । संयोग देखिए वो अपने आखिरी वक्त मे भी छात्रों के मुखातिब ही थे । और हम ऐसे शिक्षक को बहुत प्यार करते हैं जो हमारे बच्चों के हौसलों को उड़ान देता है।
  उनके बाल सुलभ व्यक्तित्व मे झलकती निर्मलता से कुछ याद आ रहा है, हमने हाल मे ऐसे किस शिखर पुरुष को देखा है । मुझे मदर टेरेसा और गांधी ही याद आ रहे हैं । हमारे पाखंडी अभिजातवर्गीय समाज मे साधू संत भी सोने के सिंहासन पर बैठकर जनता को मोह माया से मुक्त करते हैं । आपको उनके आखिरी कार्यक्रम मे बैठने के लिए सिंहासन की जगह साधारण कुर्सी लगाए जाने का दृश्य दिख रहा होगा । कदम-कदम पर विषमताएं झेलता साधारण भारतीय ऐसी असाधारण सादगी से ज्यादा कनेक्ट होता है और प्यार करता है।
  कलाम साहब .़वैज्ञानिक थे । उन्होने ऐसा कुछ नही बनाया जो किसान को चिलचिलाती दोपहर मे गेंहू की मड़ायी करने मे हो रहे असाध्य, दमघोंटू श्रम से मुक्त कर सके । उन्होने ऐसा कुछ नही बनाया जो हैण्डलूम के बुनकरों को बड़ी मशीनों की मार से मची भुखमरी से बचा सके । उन्होने ऐसा कुछ नही बनाया गरीब मरीजों को महंगी जांचो से बचा सके । लेकिन उन्होने जो भी बनाया उससे भारतीय प्यार करते हैं, भले ही उसने इस उप महाद्वीप मे हथियारों की दौड़ को गति दे दी हो । अब सवाल उठाएंगे तो बहुत कुछ पूछा जा सकता है, हमने सचिन को प्यार किया लेकिन उसने कितने मैच हमको जिता कर दिया, उसके नाते लोकप्रिय होते क्रिकेट ने सट्टेबाजो को जनता को ठगने का मौका मिला तो इसके लिए सिर्फ सचिन ही दोषी है क्या ।
और मैं क्या हूं, अपनी उच्च जातीय परम्पराओं से उपजा एक साधारण पढ़ा लिखा भारतीय, जिसको स्व0 मुकेश का गाए गीत ‘‘कोई शर्त होती नही प्यार में‘‘ की प्रथम पंक्ति के साथ डा0 कलाम के प्रति अपने प्यार की व्याख्या मिल रही है।    

रविवार, 14 जून 2015

विकास


मुल्क राजपरिवार के साथ कुछ खुशनुमा पल और कुछ दुखद यादों को संजोते हुए आगे निकल चुका था । वर्ष 92-93 मे ब्लाक आफिस मे बैठकर गर्मी की दोपहर काटने के लिए कुछ साथी कर्मचारियों के साथ विविध विषयों पर टाइम पास होता रहता था । ऐसे ही एक व्यक्तित्व के साथ मेरा कुछ समय बीतता था, विभाग के पुराने कार्यकर्ता थे । सम्भवतः प्रथम पंचवर्षीय योजना से ही ग्रामीण विकास से जुड़े थे और फोर्ड फाउण्डेशन के सलाहकार (नाम नही याद आ रहा है) के सानिध्य मे कालाकांकर मे ग्रामीण विकास पर फील्ड स्तरीयकाम किया था उन्होने । उनका व्यक्तित्व गुलजार सरीखा था, बस ज्यादा उम्रदराज दिखते थे और दाढ़ी कुछ ज्यादा बढ़ी दिखती थी। कालर विहीन टेरीकाट का सफेद कुर्ता, धोती, तीन फीते वाला चमड़े का चप्पल और हंसते वक्त दांत छोड़ते सिकुड़ते मसूढ़े बताते थे विभाग से विदा लेने के करीब हैं । एक बार ऐसे ही मैने चुहल किया लगभग हरसाल ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं मे प्रायः लक्ष्य पूरे होते रहते हैं, लेकिन जमीन पर अपेक्षित कुछ दिखता क्यों नही है। उन्होने ठहाका लगाते हुए एक अनुभव सुनाया । गरीबी हटाओ का दौर था और वे पड़ोस के एक जिले मे किसी ब्लाक मे ग्राम सेवक के पद पर थे । एक नये नवेले जिलास्तरीय विभागीय अधिकारी ने ब्लाक का दौरा किया और ग्रामस्तरीय कार्यकताओं के साथ बैठक लेना शुरु किया । मीटिंग हाल मे धोती कुर्ता पहने, खादी का झोला लटकाए लोगों को देखकर भड़क गए । जैसा कि नौकरशाहों के साथ होता है उनका एकालाप शुरु हुआ, आप लोगों पर गावों मे एक नयी चेतना फैलाने की जिम्मेदारी है लेकिन आपलोग भी यदि कुर्ता धोती मे ही गावों मे जाएगें तो ग्रामवासी कैसे आपकी बात सुनेगें उनको आपमे कोई विशिष्टता तो नजर आनी चाहिए, जिससे ग्रामवासी आपके व्यक्तित्व से प्रभावित हों...... अगली मीटिंग मे मैं आउंगा तो सभी लोग पैण्ट और बुशर्ट मे नजर आने चाहिए । सबने पैण्ट बुशर्ट बनवाया और खादी के झोले को सलाम किया । उन साहब का दुबारा आना तो नही हुआ लेकिन एकाध साल बाद नए साहब का मुआयना लग गया । समीक्षा के साथ उनकी ब्यंगोक्तियां शुरु हुई और कुछ समय बीतते-बीतते भड़क गए । आप लोग गांव मे विकास करने पैण्ट बुशर्ट मे जा रहे हो, ग्रामीण कैसे आपको अपनाएगें, जब आप उनकी वेशभूषा मे नही रहोगे । देखिए अगर गांव मे काम करना है तो गांव वालो की वेशभूषा मे जाओ, जिनको पैण्ट बुशर्ट पहनना है वे किसी और विभाग मे नौकरी तलाश लें......अगली मीटिंग मे सभी लोग कुर्ता धोती या पजामा मे होने चाहिए । हमलोग मीटिंग के बाद घर पहुंच कर अपनी सन्दूकचियों मे कुर्ता, पजामा तलाश रहे थे ।

सोमवार, 25 मई 2015

-मार्च-


आखिरी बैठक थी, उसके बाद सरकारी खजाने मे ताला लग जाता । इस आपाधापी मे खजाना वापस लौटाना और लुटाना दोनो से बचना था बड़े हाकिम को । हां दाल मे नमक तो स्वाद के लिए जरुरी है इस समझदारी पर प्रश्नचिन्ह नही था, लेकिन किसको कितना नमक पसन्द है इसका भी पैमाना नही था । हाल ठसाठस भरा हुआ था, उसके आते ही सभी को स्कूली जीवन याद आया और नतसिर खड़े हो गए । बैठते ही कुछ कातर निगाहों से, कुछ कर्बलाई अन्दाज मे और कुछ ने ससुर-पतोह अन्दाज मे बड़ा साहब को निहारा और अपने पन्ने पलटने लगे । कोशिश बस इतनी ही थी कि घण्टे-दो घण्टे किसी तरह से सकुशल गुजर जाय, इसके बाद तू कहां, मैं कहां इस अंधेरी रात मे । जिनको प्रशंसात्मक लहजे से निहारा गया, वे कुर्बान हो गए इसका मतलब ये नही था कि उन्होने जनसेवा मे कोई कमाल कर दिया उन्होने बस इतना किया कि बड़ा साहब को उपर की जबाबदेही मे किसी प्रकार की असुविधाजनक स्थितियों से उबार लिया। जिनको लताड़ा गया वे रुआंसे हो गए, इसलिए नही कि उन्होने व्यवस्था मे कोई खलल डाल दिया था वे बस चूहा दौड़ मे पिछड़ने की त्रासदी झेल रहे थे । शानदार नाश्ते से ये गम्भीर कार्य सम्पन्न हुआ, जैसे सब भूखे प्यासे ही खेत खनखोद कर आए थे और गृहणी का फर्ज था कि कैसे भी उनका स्वागत करे। विर्सजन मे कुछ ने मुग्ध भाव से निहारा कि बड़ा साहब कितना बारीक निगाह रखता है, जिसको पकड़ता है उसके तह तक पहुंच जाता है। मैं भी चकित था, तभी याद आया अपने क्षेत्र की अवैध यात्री बसों के कंडक्टरों का भी मैं लोहा मानता था क्योंकि ठसाठस भरी हुई बस मे बिना टिकट दिए उसको याद रहता था किसने पैसा दिया है, किसको वापस करना है और कौन क्षेत्र का रंगबाज है, जिससे पैसा मांगने की हिमाकत भी नही करना है। 

सरकिट हाउस

एकबार मैं अंग्रेजी में हाथ तंग होने के कारण सरकिट हाउस को चिरकुट हाउस पढ़ गया था । यह भारत के सभी जिला मुख्यालयों मे स्थित एक सरकारी मेहमानखाना होता है, जिसमे जनता के हित मे दुबले हो रहे लोग सरकारी अमले का दामाद बनकर कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं । इसमे देश, प्रदेश के सरकारी हाकिम, सरकारी पार्टी के नेता सम्मिलित रहते हैं । जिलों का दौरा करने वाले ये महानुभाव जनता के काम मे इतने हलकान परेशान रहते हैं कि ये जिस विभाग का हाल खबर लेने आते है उस विभाग के स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी चन्दा लगाकर इनकी तथा इनके चेलों का चना, चबैना, गंगजल से सत्कार करते हैं और उस चन्दे की अदायगी के बाद वे जनता को लूटने के अपराध बोध से मुक्त हो जाते हैं। शंकर, हनुमान आदि की मूर्तियां तो अनेको स्थान पर हैं लेकिन बनारस की मूर्तियों से भक्तों को कुछ ज्यादा ही डोज मिलता है इसलिए इसी के बहाने बनारस का चिरकुट हाउस भी हमेशा गुलजार रहता है । स्वर्ग सुखाभिलासियों के आगमन से बनारसियों को जो आय होती है उसमे कुछ इन सरकारी दामादों का हिस्सा भी होता होगा और दैवी न्याय देखिए कि इन सरकारी दामादों के आने-जाने से जो आय बनारसियों को होती होगी उसको सरकारी अमले द्वारा जिले की जनता से वसूल कर लिया जाता है। इसी कारण भगवान सबको देखता है, या उसके घर देर है लेकिन अन्धेर नही है, जैसे चुटकुलों मे मेरी आस्था बढ़ जाती है। यदि आप किसी सरकारी नेता के ठीक-ठाक चमचे हैं और नेता के साथ चिरकुट हाउस मे हैं तो नेताजी की सेवा मे लगे सरकारी नौकरों को फरमाइशी प्रोग्राम सुनाकर मजा लीजिए ।  पब्लिक से सीधे मुंह बात नही करने वाले ये सरकारी कारकुन पूरा दांत निपोर कर ऐसे लगे रहेगें जैसे आप उनके बिटिया के बाराती हो । जरा सा बताइये साहब को हल्की चीनी की चाय पसंद है, सेवा मे लगा सरकारी खादिम ऐसे दौड़ कर रसोइये के पास जाएगा जैसे किसी मरीज को आक्सीजन का मास्क लगाने की इमरजेन्सी है। अगर किसी सरकारी अफसर के साथ हैं तो उसकी बीबी की बनारसी साड़ी मे रुचि बताइये, तुरन्त वो बड़ी-बड़ी दुकानों का पता लगाने लगेगा । हर विभाग मे इस चिरकुट हाउस के पण्डा रहते हैं, वो दिखाते तो खुद को हलकान परेशान हैं लेकिन मन ही मन खुश रहते हैं, जानते हैं घर से तो कुछ लगना नही है और खर्चे की रसीद कोई मांगता नही । मेहमान के चले जाने के बाद खर्चे की वसूली मे उनकी मेहनत की मजूरी भी सम्मिलित रहेगी और यह मजूरी धीरे-धीरे जनता से मृतक वरासत, दाखिल खारिज, जन्म/मृत्यु/जाति प्रमाण पत्र, खड़न्जा/नाली/हैण्डपम्प मरम्मत, बाल पोषाहार वितरण, बिजली कनेक्शन, नक्शा पास कराने, सरकारी राशन पाने आदि सुविधाओं के बदले असंख्य रुपों मे वसूल ली जाएगी । इस पूरे प्रहसन का अन्तिम दृश्य खासा मजेदार होता है जिसमे सरकारी मेहमान की बिदायी के समय उसके अर्दली, पी0ए0 विभाग के पण्डे को अपनी दक्षिणा पाने के लिए या सरकारी गाड़ी मे तेल भरवाने के बहाने पैसा वसूलने के लिए खोजते फिरते है और पण्डा भी इस मौके पर लुकाछिपी लगाए रहता है। कुछ सरकारी मेहमान इतने उदार होते है कि वे अपने स्टाफ से उनको बिदायी मिली कि नही इसकी जानकारी भी लेते हैं और ऐसे हाकिमों पर उनका स्टाफ कुर्बान रहता है ।  अचरज होता है कि ये स्वर्ग सुखाभिलासी अपने विश्वास को भी धोखा देते रहते हैं क्योंकि ये आते हैं तो निजी प्रयोजन के लिए लेकिन खाना-खर्चा सरकारी होता है, इनको शायद यह अगाध विश्वास है कि जिस तरह जनता को मूर्ख बनाकर ऐशोआराम लूट रहे हैं वैसे ही अपने ईश्वर को भी मूर्ख बना रहे हैं । हिन्दू देवी देवताओं के उपासको में अपने वैशिष्ट्य पर इतराने का भाव प्रभावी रहता है जिसके कारण ये सामान्यजन की तरह दर्शन पूजन करना तो छोड़िए सामान्य जन के दर्शन-पूजन मे बाधा डालकर अलग से इन मूर्तियों के साक्षात्कार मे किसी किस्म की बुराई नही समझते और न ही इनको कोई अपराधबोध महसूस होता है। वैसे अब अति विशिष्टों को इन चिरकुट हाउसों मे सामान्य जन के पसीने की बदबू आने लगी है इसलिए अब बेचारे जनता के चन्दे से पांच सितारा होटलो मे ठहर कर रुखी सूखी खाकर जनता की समस्याओ का समाधान करना ज्यादा सुविधाजनक मान रहे हैं । मित्रों से निवेदन है कि चिरकुट हाउस के सामने से गुजरते समय इस गोमुख पर मत्था टेकने का पुण्य जरुर लिजिए।


क्रिकेट टीम

जीत पर जय-जयकार, हार पर हाहाकार । एक प्रयोजन में गांव पर अपनी क्रिकेट टीम के पुरनिया भी जुटे थे, और सेमी फाइनल पर मचे हाहाकार की चर्चा हो रही थी । गांव के आज के क्रीड़ाविहीन माहौल पर निराशा ब्यक्त करते करते हमलोग याद करने लगे कि अपनी टीम को, जिसमे प्रायः गांव के अधिकतर युवा किसी न किसी भूमिका मे सम्मिलित रहते थे । कुछ कठिन जीतों और शर्मनाक हारों को याद करते हुए हमने गिनना शुरु किया उन गुणों को जो हमारी टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों ने अर्जित किया । तब पता चला कि खेलते-खेलते हम असहमतियों को बरदाश्त करना सीख गए, सामूहिक हित के आगे अपने लालच को काबू मे रखना जान गए और फूले नथुनों से फेफड़ों को संयत करते हुए जुनून क्या होता है जान सके । इस खेल के सहारे ही हम अपनी विरासत मे मिली संर्कीण जातीय सोच से उबर सके और चीजों को अलग-अलग नजरिए से समझने की कुव्वत पैदा कर सके । हमारी टीम मे मण्डल और कमण्डल के चरम वैमनस्य के दौर में भी सभी जाति एवं धर्म के खिलाड़ियों मे सहज सम्बन्ध बने रहे । इसी की बदौलत हम आज यह  समझ सके कि बाजार को इस खेल की नही बस इसके चन्द बिकाऊ चेहरों की जरुरत है और यह भी देख सके कि क्रिकेट का अजगर कितने खेलों को निगल गया । आज उस टीम के कई महत्वपूर्ण चेहरे इस मित्र मण्डली मे दिख जाएगें, जिन्होने गांव मे जब भी टूर्नामेण्ट होता था तो अपने कितने ही जरुरी कामो को दरकिनार करके टीम के साथ अपना बहुमूल्य समय दिया । मेरे फेसबुक मित्र सूची मे सम्मिलित श्यामाम्बुज सिंह, विनय कुमार, सब्यसाची, सतीश कुमार सिंह, आनन्द सिंह, रामराजीव सिंह वर्चुवल चेहरे नही हैं और न ही इन चेहरों ने किसी किस्म की रामनामी ओढ़ी है । ये जैसे हैं वैसे ही दिखने की कोशिश करते हैं। इनके व्यक्तित्व के विकास मेे गांव की क्रिकेट टीम का योगदान रहा है, इनको जो कुछ इनका विद्यालय नही सिखा सका, परिवार नही सिखा सका उन गुणों को इन्होने क्रिकेट का मैदान साफ करते हुए, टूर्नामेण्ट को सफल बनाने के लिए नवम्बर-दिसम्बर की रातो मे मैदान पर टेन्ट के नीचे रात गुजारते हुए ,हारने पर एक दूसरे की हिम्मत बढ़ाते हुए, जीतने पर एक दूसरे की खिंचाई करते हुए सीखा है। उस दौर मे हमारी टीम ग्रामीण इलाकों मे काफी सम्मानित टीम थी, जिसमे वो भी सम्मिलित होते थे जिनका पढ़ाई-लिखाई मे अच्छा रिकार्ड था और वो भी सम्मिलित होते थे जिनके लिए स्कूल-कालेज एक गैर जरुरी कवायद थी लेकिन आपस मे किसी प्रकार की श्रेष्ठता या हीन भावना नही होती थी । अपनी सीमाओं के चलते मैं इस टीम का खिलाड़ी नही रहा लेकिन इस टीम का शुभचिन्तक जरुर बना रहा ।


-सपने-

-सपने-
बेटों के सपनों,
और,
बेटियों की जरुरतों,
में फंसी जेब,
थरथराती है,
बाजार के गुरुत्वाकर्षण में ।
कुलबुलाती आंते,
पूछती हैं,
ईमानदारी का पता,
और
नैतिकता
इतिहास के पन्नो से ओझल,
पराजित अश्वारोही की तरह,
ढूढ़ रही है अपना आश्रय।
लेकिन,
स्वर्ग के द्वारपालों की खूंखार फौज,
शिनाख्त है,
कुलीनों के डर का,
क्योंकि
सपने डिलीवर कर रहा है,
कोई फटेहाल पिज्जा बाय। सन्तोष 

अन्तिम विदाई

मणिकर्णिका और हरिश्चन्द्र घाट से कितने ही परिजनों को अन्तिम विदाई दी है । हरिश्चन्द्र घाट पर कल ऐसा ही एक दुखद अवसर था । इन श्मशानों पर होने वाले क्रियाकर्म मे प्रायः पुरुष वर्ग ही रहता है । अपने दुःख को जज्ब किए दुनियावी बातचीत से उससे उबरने की कोशिश मे लगे लोग जहां जलती हुई चिताओं को निहारते हुए क्षणिक वैराग्य महसूस करने लगते हैं, वही अन्तिम क्रियाकर्म के कारोबारियों की सौदेबाजी उनको यथार्थ की दुनियां में खींचती रहती है । जलते हुए मांस की चिरांयध गंध से धुआंते वातावरण में शोकग्रस्त पुरुषों के बर्फानी विषाद के बीच मे जगह-जगह बिखरी अधजली लकड़ियों, गोबर और कोयलों के ढेर पर आवारा कुत्ते, छुट्टा जानवर, मुर्गे जहां निर्विकार भाव से घूमते रहते हैं वहीं दारिद्रय सुख का पर्यटन करते यूरोपीय, पुण्य पर्यटन करते शेष भारतीय भी कौतुक भाव से तमाशायी बने रहते हैं । इस पूरे माहौल मे हम गतात्मा के बारे मे नहीं अपितु कर्मकाण्ड की बारीकियों के बारे मे ज्यादा सोचते हैं और हमेशा की तरह गांव के कुछ विशेषज्ञ चिता की लकड़ियों को उलटते पलटते शरीर के शेष हिस्सों के जलने मे लगने वाले समय की स्वतःस्फूर्त ढंग से जानकारी देते रहते हैं । श्मशान पर एक महिला का करुण क्रंदन विषाद की बर्फ को पिघलाने लगा और मैने डूबती आंखो से उबरने के लिए सीढ़ियों पर चहलकदमी करते हुए एक लापता सज्जन के सम्बन्ध मे चिपके पोस्टर पर निगाह गड़ा दी । अजीब लगा कि जो जगह बहुसंख्य हिन्दुओं का अंतिम पता है, वहां पर भी लोग लापता की तलाश कर रहे है फिर महसूस हुआ कि शवदाह की क्रिया मे प्रतिदिन लापता होने वाले सैकड़ो पेंड़ो का पोस्टर भी इन घाटों पर जगह-जगह जरुर चिपकाया जाना चाहिए ताकि पता चलता रहे स्वर्ग की ओर प्रस्थान कर रहे हिन्दुओ के साथ गंगा प्रतिदिन कितने वृक्षों के असामयिक संहार की गवाह बन रही है ।

फागुन

सुनो.........फागुन,
तुम्हारी अश्लीलता ,
वर्जनाओं का दहन है,
या,
वासनाओं का प्रस्फुटन है,
या केवल,
परम्पराओं का निर्वहन है ।
बताऊ मैं,
तुम्हारा रंग,
बलत्कृता बेटियों की,
योनियों से टपकता खून है,
और
लालच की चिता पर,
दहकते सिन्दूर से,
बना है अबीर,
योनि पर,
विजयोत्सव के दिन,
पूरे हो रहे हैं फागुन,
जिस दिन हम पहचानेगें,
ईश्वर की दाढ़ो से,
टपकते मानव रक्त को,
फिर देगें तुमको,
नया रंग,
और गरिमामय खुशी,
और देगंे,
तुमको इस विद्रूपता से मुक्ति । सन्तोष

खेवली

पक्की सड़क छूटी, आबादी के बीच में से गुजर रहा खड़ंजा ठिठक गया तो कुछ पेड़ो के बीच से पगडण्डीनुमा रास्ते दिखाई दिए। खटोले पर बैठी एक महिला से पूछना पड़ा सुदामा पान्डे के घर का रास्ता कौन है। एहर से चल जा, उसके बताने की विशिष्टता पर गौर किया तो पाया हम एक दृष्टिहीन से रास्ता पूछ रहे हैं। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे चचा ने संस्मरणों की पोटली खोली, एक बार गोदौलिया के पास एक गूंगा किसी को रास्ता बता रहा था, धूमिल बोले "देखिये न प्रकाश जी ये गूंगा अपने पूरे शरीर से बतिया रहा है"। ऐसे ही संस्मरणों को दुहराते हम कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, जहां नन्दलाल मास्टर गांव के बच्चों के साथ दूसरे प्रजातंत्र की तलाश में लगे हुए। खेवली अभी भी धूमिल को याद कर रहा है, गांव के उनके समकालीन धूमिल के तेवर को अभी भी सहेजे हुए हैं। आशा करता हूँ वो दिन भी आएगा जब ९ नवंबर को हम नारा लगाएंगे " खेवली चलो ".

जेन जी के द्वन्द

सुबह उठकर चाय बनाने के लिए फ्रिज से दूध निकालते समय देखा कि दूध पर मलाई की एक मोटी परत जमी है, जिसको निकालकर अलग एक बरतन में रखा जिसमें लगात...