बुधवार, 5 दिसंबर 2012

-खबर -


एक अभिनेत्री के ,
शादी कर लेने के अलावा ,
24 घन्टे में बहुत कुछ ,
घट गया था |
एक बुनकर की बेटी ने ,
आत्महत्या कर ली थी .
एक किशोरी ने छेड़खानी से ,
आजिज आकर रपट लिखाई थी |
एक पत्नी ने नवजात के साथ ,
कुए में छलांग लगाई थी .
एक बेटी ने तमाम मुश्किलों के ,
बावजूद कालेज में शीर्ष स्थान पाया था |
ये खबरें भी उसी अख़बार के ,
पिछले पन्नों में दुबली - पतली ,
रेखाओं में छपी थी |
लेकिन मेरी संवेदनाओ ने ,
पिछले पन्ने की खबरों को ,
उनका हक नही दिया |


19-10-2012

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जेन जी के द्वन्द

सुबह उठकर चाय बनाने के लिए फ्रिज से दूध निकालते समय देखा कि दूध पर मलाई की एक मोटी परत जमी है, जिसको निकालकर अलग एक बरतन में रखा जिसमें लगात...