सोमवार, 17 दिसंबर 2012

क़ुरबानी


एक बूढ़ा नरभक्षी मृत्युशैया पर था ,
दो सूअर आपस में लड़कर मर गये थे .
वृक्षों की अंतहीन कतार ,
शोक की गवाह बनकर खड़ी थी .
अगली आपदा की सम्भावना से डरे .
बहेलियों ने ,
दो कबूतरों की क़ुरबानी देकर ,
जंगल के देवता को खुश कर दिया .
26-11-2012

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जेन जी के द्वन्द

सुबह उठकर चाय बनाने के लिए फ्रिज से दूध निकालते समय देखा कि दूध पर मलाई की एक मोटी परत जमी है, जिसको निकालकर अलग एक बरतन में रखा जिसमें लगात...